मंदसौर जिला

आज 08 मार्च, 2026 रविवार का पंचांग मुख्यांश सहित राशिफल 

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 08 मार्च, 2026 रविवार का पंचांग मुख्यांश सहित राशिफल 

सूर्योदय –06:39 प्रात:

सूर्यास्त- 06:25 सायं

चंद्रमा- तुला राशि 

तिथि- पञ्चमी – 09:10 सायं तक

नक्षत्र- स्वाती – 01:31 पी एम तक

पक्ष –कृृष्ण पक्ष

योग ध्रुव – 07:04 ए एम तक

वार: रविवार

राहुकाल: 04:57 अपराह्न से 06:25 अपराह्न

शक संवत: 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 16:51:01 से 17:38:04 तक

कुलिक –16:51:01 से 17:38:04 तक

कंटक- 10:34:40 से 11:21:42 तक

राहु काल- 16:56:54 से 18:25:07 तक

कालवेला / अर्द्धयाम- 12:08:45 से 12:55:48 तक

यमघण्ट –13:42:50 से 14:29:53 तक

यमगण्ड –12:32:17 से 14:00:29 तक

गुलिक काल –15:28:42 से 16:56:54 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत –12:08:45 से 12:55:48 तक

दिशा शूल –पश्चिम

दिन का चोघड़िया 

उद्वेग: 06:42 AM – 08:10 AM

 चर: 08:10 AM – 09:38 AM

 लाभ: 09:38 AM – 11:06 AM

8 मार्च: रंग पंचमी

 

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

आज 08 मार्च 2026 रविवार का राशिफल 

 

मेष राशि –

रविवार को रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. रविवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है. रविवार सुबह से ही मन खुश रहेगा. संध्या के समय किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी. इससे मन खुश रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि –

नई प्रॉपर्टी वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं. व्यापार-व्यवसाय में पुरानी सोची हुई योजना क्रियान्वित कर सकते हैं. जातक का दिन लाभदायक रहने वाला है. जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

मिथुन राशि-

रविवार को सिर में दर्द और सीने में दर्द की शिकायत रह सकती है. कार्यस्थल पर अत्यधिक कार्य का बोझ महसूस करेंगे. कार्य में विलंब होने के कारण उच्च अधिकारी आपको अप्रिय शब्दों बोल सकते हैं. समय से काम लें. जातक का प्रतिकूल रहने वाला है. पड़ोसी के साथ विवाद हो सकता है।

.सिंह राशि 

रविवार को संध्या के समय बच्चों के साथ समय बिताएंगे. मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा, परिवार के साथ निकट धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. रविवार को का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है, सकारात्मक विचारों से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. परिवार में शांति का माहौल रहेगा. आर्थिक रूप से भी दिन अच्छा रहेगा. रविवार को अचानक लाभ मिलेगा।

कन्या राशि –

रविवार को कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. मन दुखी रहेगा. रविवार को होने के बावजूद काम अत्यधिक होने से भागदौड़ के कारण थकान महसूस कर सकते हैं. रविवार को शाम के समय परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

तुला राशि- 

रविवार को सुबह किसी पुराने मित्र के साथ टेलीफोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे मन खुश होगा. आर्थिक रूप से दिन अच्छा है. व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त करेंगे. रविवार को व्यापार के विस्तार को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं. आंखों में जलन और हाथ पैर दर्द की शिकायत रह सकती है।

वृश्चिक राशि –

व्यापार-व्यवसाय में बिना पढ़े किसी पेपर पर सिग्नेचर न करें. कोई निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है, सतर्क रहें. रविवार को जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं. प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आने से भविष्य में लाभ होगा।

धनु राशि- 

रविवार को कार्य के अत्यधिक बोझ के कारण मन दुखी रह सकता है. इस राशि के जातकों के मन और मस्तिष्क में नकारात्मक वातावरण बना रहेगा. मानसिक रूप से खुद को कमजोर महसूस करेंगे. स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है।

मकर राशि –

रविवार को अनावश्यक धन खर्च होने से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. किसी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं. रविवार का दिन जातक का सामान्य रहने वाला है. कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है. वाणी पर संयम रखें, वरना वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कुंभ राशि

रविवार को व्यापार-व्यवसाय को लेकर चिंतित रह सकते हैं. अगले पूरे सप्ताह बड़ा निर्णय लेने से बचें. प्रॉपर्टी आदि खरीदने का प्लान बना सकते हैं. रविवार का दिन कुंभा राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है

मीन राशि

रविवार को अनावश्यक खर्च बढ़ेगा. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा नहीं है. छुट्टी का दिन होने से रविवार का दिन जातकों का सामान्य रहने वाला है. घर पर मेहमान आएंगे. दोपहर तक आपका ज्यादातर समय मेहमाननवाजी में बीतेगा. ऐसे में मीन राशि के जातक रविवार को ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताने वाले हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}