राजस्थानकोटारेलवे

होली पर रेल यात्रा में सावधानी और सुरक्षित सफर के लिए कोटा मंडल की अपील

त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों से नियमों के पालन का आग्रह 

कोटा। होली पर्व के अवसर पर ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने यात्रियों से सुरक्षित, सतर्क एवं जिम्मेदारीपूर्ण यात्रा करने की अपील की है। मंडल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा के निर्देशन में कोटा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि त्योहार के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों को केवल वैध टिकट लेकर ही यात्रा करनी चाहिए। बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करने से बचें।

उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे ट्रेन की छत, सीढ़ियों अथवा दरवाजों पर बैठकर या खड़े होकर यात्रा न करें, क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इसके अतिरिक्त ट्रेन एवं स्टेशन परिसर में रंग, पानी या ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग न करें तथा रेलवे संपत्ति को क्षति पहुंचाने से बचें।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने यह भी बताया कि कोटा मंडल में संचालित होली स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ नियमित ट्रेनों में भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है। प्रमुख स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई गई है तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें, स्वच्छता बनाए रखें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।

कोटा मंडल ने यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की है ताकि सभी यात्री सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा के साथ हर्षोल्लासपूर्वक होली का पर्व मना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}