सुवासरामंदसौर जिला

सुवासरा में पहली बार नारी शक्ति रत्न एवं कलमवीर सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

सुवासरा में पहली बार नारी शक्ति रत्न एवं कलमवीर सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

✍️ पंकज बैरागी

सुवासरा। मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील के नगर सुवासरा में रविवार, 22 फरवरी को पहली बार अधिमान्य पत्रकार एकता कल्याण संघ के तत्वावधान में एक विशाल महाकुंभ के रूप में नारी शक्ति रत्न एवं कलमवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय हॉस्पिटल रोड स्थित संत शिरोमणि रविदास शासकीय सिविल अस्पताल के समीप शासकीय महाराणा प्रताप महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। यह आयोजन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय ओ सिंह पंसारिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जया बघेल के मार्गदर्शन में तथा नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज बैरागी के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं वंदन के साथ किया गया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत गुराड़िया प्रताप की सीमा में स्थित चौराहे वाले बालाजी मंदिर के पास अरुण शर्मा के सुपुत्र रूद्र शर्मा द्वारा सुंदरकांड पाठ कर कार्यक्रम की मंगल शुरुआत की गई।

मुख्य अतिथि मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुवासरा नगर में पहली बार इस प्रकार का नारी शक्ति रत्न एवं कलमवीर सम्मान समारोह आयोजित होना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों एवं विधवा महिलाओं का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है और ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया यादव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इसमें नारी शक्ति एवं कलमवीरों की सक्रिय सहभागिता प्रशंसनीय है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि सुवासरा में ऐसे सामाजिक और प्रेरक आयोजनों की निरंतरता सराहनीय है।

नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला ने अधिमान्य पत्रकार एकता कल्याण संघ के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे जिले में अपनी तरह का पहला और प्रभावशाली आयोजन बताया। सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दरबार सिंह मंडलोई (तरनोद) ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज बैरागी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शामगढ़ नगर परिषद की श्रीमती कविता यादव ने भी आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए अन्य नगरों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में सुवासरा नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष महेश मादलिया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सविता बालाराम परिहार, पोरवाल युवा संगठन नगर अध्यक्ष भरत मादलिया, अखिल भारतीय मालवीय मेहर समाज के तहसील अध्यक्ष शंकरलाल मेहर, समाजसेवी उत्सव जैन सुख शांति मेडिकल सीतामऊ, भाजपा युवा नेता किशोर पाटीदार एवं आदेश पाटीदार, श्रीमती सुषमा कंवर सरपंच घसोंई, समाजसेवी ममता सालवी,नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा धनोतिया, सुश्री हेमा निरंजनी एडवोकेट के द्वारा पंकज बैरागी की सराहना करते हुए उनका समर्थन किया गया एवं विधायक प्रतिनिधि श्रीमती संगीता काला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

देश के विभिन्न राज्यों से आए कलमवीरों एवं नारी शक्ति प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की, जिनमें दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं मध्यप्रदेश के अनेक प्रतिनिधि शामिल रहे। सभी अतिथियों का सम्मान कर उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की विशेष झलकियों में महिला इकाई की जिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती माधवी बैरागी की नियुक्ति, सुवासरा तहसील अध्यक्ष पद पर श्रीमती कीमी चौधरी की नियुक्ति, नगर में पहली बार महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन तथा सफाई कर्मियों व विधवा महिलाओं का सम्मान प्रमुख रहा। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों के लिए स्वरुचि भोज का आयोजन भी किया गया।

सरस्वती वंदना श्रीमती मेघा बैरागी; (भीलवाड़ा) द्वारा प्रस्तुत की गई, वहीं दीप प्रज्वलन नगर परिषद की महिला सफाई कर्मी श्रीमती सोहनबाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिवम फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज काला एवं श्रीमती मेघा बैरागी भीलवाड़ा ने किया।

अंत में आभार श्रीमती ज्योति बैरागी ने माना एवं उक्त आशय की जानकारी श्रीमती मोनिका सकलिया एवं श्रीमती सुनीता सोनी द्वारा एक प्रेस नोट के माध्यम से दी गई|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}