रतलामआलोट

आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल व 08 जिंदा राउण्ड सहित दो आरोपी गिरफ्तार

आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल व 08 जिंदा राउण्ड सहित दो आरोपी गिरफ्तार

ठा शंभू सिंह तंवर

आलोट | पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आलोट सुश्री पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

22.02.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर थाना आलोट पुलिस टीम द्वारा जीवनगढ़ रोड, महादेव मंदिर के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान जावरा की ओर से आ रही सफेद रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 43 ZL 2994) पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ में— शादाब पिता शहजाद खाँ मेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा, जिला रतलाम तथा जगदीश पिता अमरनाथ कालबेलिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा, जिला रतलाम के रूप में पहचान हुई।

विधिवत पंचानामा कार्यवाही के दौरान आरोपी शादाब की तलाशी लेने पर उसके पेंट के पीछे कमर (अंट) से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल के मैगजीन की जांच करने पर उसमें से 08 जिंदा राउण्ड मिले।

दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर जप्ती की कार्रवाई की गई। वापसी पर थाना आलोट में अपराध क्रमांक 78/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी शादाब ने उक्त पिस्टल एवं राउण्ड उज्जैन निवासी एजाज पिता उस्मान मेव से खरीदना बताया है। आरोपी एजाज की तलाश जारी है एवं प्रकरण में विवेचना प्रचलित है।

गिरफ्तार आरोपी–1. शादाब पिता शहजाद खाँ मेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा, जिला रतलाम

2. जगदीश पिता अमरनाथ कालबेलिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा, जिला रतलाम

फरार आरोपी–1.एजाज पिता उस्मान मेव, निवासी नागदा रोड खाचरोद, हाल मुकाम विराट नगर गली नं. 03, उज्जैन

जप्त मशरूका – 1. अवैध पिस्टल मय 08 जिंदा राउण्ड — अनुमानित कीमत ₹50,000

2. टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP 43 ZL 2994 — अनुमानित कीमत ₹1,25,000

सराहनीय भूमिका– निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम (थाना प्रभारी आलोट), उप निरीक्षक प्रमोद राठौर, आरक्षक 400 अभिनन्दन, आरक्षक 490 दीपक, आरक्षक 241 अंकित काला, आरक्षक 1198 बाबूलाल, आरक्षक 1033 विश्वेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}