नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 23 फरवरी 2026 सोमवार

//////////////////////////////

विकसित भारत निर्माण में सभी अपना योगदान देने का संकल्प ले – श्री सखलेचा

विधायक श्री सखलेचा ने जावद में 12.60 करोड़ के संयुक्त एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया

जावद में 5.26 करोड़ के नवीन जनपदं कार्यालय भवन का भूमिपूजन संपन्न

नीमच 22 फरवरी 2026, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में प्रस्तुत बजट जीरो टैक्स वाला बजट है सरकार ने आम जनता पर कोई टैक्स नहीं लगाया है। सरकार आमजनों के विकास एवं खुशीया बढ़ाने का काम कर रही है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने की परिकल्पना की है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री जी की इस परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प ले। यह बात पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने रविवार को जावद में 12.60 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन संयुक्त एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन एवं 5.26 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन जनपद कार्यालय भवन के भूमि पूजन समारोह को मुख्य अतिथि की रुप में संम्बोधित करते हुए कही।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष श्री गोपाल चारण,ज़ि.प सीईओ श्री अमन वैष्णव एवं एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी तथा सभी नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान ने अपने उदबोधन में कहा कि जावद क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य,डोम निर्माण एवं सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए है, प्रधानमंत्री आवास एवं उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीबो को पक्की छत एवं नि:शुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा मिली है। आयुष्मान योजना से गरीबो को 5 लाख तक की उपचार सहायता भी मिल रही है। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष श्री गोपाल चारण ने भी सम्बोधित किया।

प्रारम्भ में अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर नवीन संयुक्त एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन तथा जनपद कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया। तहसीलदार श्री पी.एस. पटेल, श्री बी.एल. डाबी, ज.प.सीईओं श्री शैलेन्द्र आदिवासी एवं नायब तहसीलदार श्री कमलेश डूडवे ने अंगवस्त्रम एवं पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। अंत में एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी ने आभार व्यक्त किया।

मन की बात कार्यक्रम का श्रवण

जावद में रविवार को संयुक्‍त एसडीएम एवं तहसील भवन के भूमिपूजन समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। टी.व्‍ही. पर सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। समारोह में उपस्थित सभी अथिति, जनप्रतिनिधियों और अधिकारी, कर्मचारियों ने मन की बात के कार्यक्रम का श्रवण भी किया।

इस मौके पर जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी जावद शहरवासी, अधिकारी – कर्मचारी एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।

==================

विकसित भारत निर्माण में सभी अपना योगदान देने का संकल्प ले – श्री सखलेचा

विधायक श्री सखलेचा ने जावद में 12.60 करोड़ के संयुक्त एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया

जावद में 5.26 करोड़ के नवीन जनपदं कार्यालय भवन का भूमिपूजन संपन्न

नीमच 22 फरवरी 2026, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में प्रस्तुत बजट जीरो टैक्स वाला बजट है सरकार ने आम जनता पर कोई टैक्स नहीं लगाया है। सरकार आमजनों के विकास एवं खुशीया बढ़ाने का काम कर रही है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने की परिकल्पना की है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री जी की इस परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प ले। यह बात पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने रविवार को जावद में 12.60 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन संयुक्त एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन एवं 5.26 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन जनपद कार्यालय भवन के भूमि पूजन समारोह को मुख्य अतिथि की रुप में संम्बोधित करते हुए कही।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष श्री गोपाल चारण,ज़ि.प सीईओ श्री अमन वैष्णव एवं एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी तथा सभी नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान ने अपने उदबोधन में कहा कि जावद क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य,डोम निर्माण एवं सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए है, प्रधानमंत्री आवास एवं उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीबो को पक्की छत एवं नि:शुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा मिली है। आयुष्मान योजना से गरीबो को 5 लाख तक की उपचार सहायता भी मिल रही है। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष श्री गोपाल चारण ने भी सम्बोधित किया।

प्रारम्भ में अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर नवीन संयुक्त एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन तथा जनपद कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया। तहसीलदार श्री पी.एस. पटेल, श्री बी.एल. डाबी, ज.प.सीईओं श्री शैलेन्द्र आदिवासी एवं नायब तहसीलदार श्री कमलेश डूडवे ने अंगवस्त्रम एवं पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।

अंत में एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी ने आभार व्यक्त किया ,इस मौके पर जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी जावद शहरवासी, अधिकारी – कर्मचारी एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।

================

नीमच जिले में गिद्धों की गणना का कार्य संपन्न

नीमच जिले में तीन प्रजातियों के 507 गिद्ध पाए गए

नीमच 22 फरवरी 2026, प्रदेश में गिद्धों की संख्या और उनकी स्थिति का आंकलन करने के सर्वेक्षण में नीमच जिले में 3 दिवसीय शीतकालीन गिद्ध गणना 20, 21, और 22 फरवरी , 2026 को आयोजित की गई।

वन मंडलाधिकारी नीमच श्री एस के अटोदे के मार्गदर्शन और एसडीओ फॉरेस्ट श्री दशरथ अखंड के नेतृत्व में वन विभाग द्वारा गिद्धों की गणना की गई। पहली बार गणना ऐप के माध्यम से दर्ज की गई। उपवन मंडल अधिकारी श्री दशरथ अखंड ने उक्त जानकारी देते हुए बताया, कि मृत पशुओं का मांस खाने वाले प्राकृतिक सफाईकर्मी गिद्धों की संख्या पशुपालकों द्वारा दर्द निवारक दवा डिक्लोफेनेक के उपयोग के कारण विलुप्ति की कगार पर आ गई थी। वन विभाग के लगातार संरक्षण प्रयासों से प्रति वर्ष इनकी संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।

नीमच, मनासा, रामपुरा, जावद और रतनगढ़ वन रेंज तथा जिले की राजस्व भाग में की गई इस गणना में 507 गिद्ध पाए गए। इसमें मध्य प्रदेश में पाए जाने वाली कुल 7 प्रजातियों में से 3 प्रजाति सफेद इजिप्टियन गिद्ध, सफेद पीठ वाले व्हाइट रैम्पड वल्चर, और इंडियन लॉन्ग बिल्ड वल्चर प्रजातियों को जमीन व पेड़ पर या घोंसलों में बैठे वयस्क, अवयस्क गिद्धों की प्रजातिवार संख्या, उनके आवास,पेड़ो आर विश्राम करते हुए, घोंसलों में शिशुओं के साथ , भोजन करते हुए, नदी नाले के पास पानी में देखे गए गिद्धों की गणना ऐप में दर्ज की गई। गणना के दौरान सख्ती से इस बात का पालन किया गया कि केवल पेड़ों/चट्टानों पर बैठे गिद्धों को गिना जाए. उड़ते हुए गिद्धों को गिनती में शामिल नहीं किया जाता। सूर्योदय से 9 बजे तक चले इस गणना कार्य में वन परिक्षेत्र रतनगढ़, जावद के रेंजर श्री विपुल, रामपुरा के रेंजर श्री भानुप्रतापसिंह सोलंकी, सभी डिप्टी रेंजर्स व अन्य स्टाफ सहित जिले के वॉलिंटियर्स सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक, प्राणिशास्त्र डॉ साधना सेवक के साथ नीमच के विशेषज्ञ एवं छात्र निकिता यादव, अनमोल यादव, इंदरजीत सिंह, प्रिंस शर्मा, हर्षल चौहान,अंजली शर्मा, भाग्यश्री पंवार मल्हारगढ़ के अक्षय यति, नीमच के इन्फ्लूएंसर विवेक शर्मा, साथ ही रामपुरा के प्राध्यापक डॉ. लखन सिंह यादव, डॉ.सुषमा सोलंकी, छात्र प्रहलाद भील, विकास मेघवाल, अभिषेक भट्ट ने सक्रिय सहभागिता की।

वन विभाग के इस कार्य में वॉलिंटियर्स की सक्रिय सहभागिता से आम जनमानस में इस पक्षी के संरक्षण के प्रति जानकारी, जिज्ञासा और जागरुकता बढ़ी हैं।

=============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}