विकासमंदसौर जिलासीतामऊ

5 करोड़ से अधिक की राशि से बनने वाला जनपद पंचायत के नए भवन का विधायक डंग ने किया भूमि पूजन

5 करोड़ से अधिक की राशि से बनने वाला जनपद पंचायत के नए भवन का विधायक डंग ने किया भूमि पूजन

सीतामऊ- सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धतुरिया में 14 सितंबर 2019 में अधिक बरसात एवं बाढ़ आने से पानी में धतुरिया पुलिया पिल्लर एवं चैनल सहित पानी में बह गए थे जिसको लगभग 7 साल होने आए हैं जिसके बाद इसका चार पांच बार टेंडर हुआ लेकिन किसी ने टेंडर नहीं डाले गए प्रथम बार में टेंडर जारी हुआ था जिसमें तकनीकी

स्वीकृति 18 करोड़ 60 लाख 3 हज़ार रुपए एवं 27 अप्रैल 2022 एवं प्रशासकीय स्वीकृति 22 करोड़ 60 लाख 94 हजार 1 अगस्त 2022 तथा पुनरीक्षित तकनीकी सुकृति प्राप्त होने की राशि 29 करोड़ 5 लाख 3 फरवरी 2026 एवं पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति कार्यालय कार्यपालन यांत्रिक लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग उज्जैन के द्वारा दिनांक 16 फरवरी 2026 द्वारा प्रशासकी सुकृति का प्राक्कलन राशि 40 करोड़ 53 लाख 80 हजार रुपए का अधीक्षण अधीक्षक यंत्री को प्रेषित किया गया उल्लेखनीय है कि

मंदसौर जिले के सीतामऊ चौमेहला गंगधार मार्ग के किलोमीटर 13 / 6 चंबल नदी पर पहुंच मार्ग सहित पुल के निर्माण से 30 गांव लगभग दो लाख आबादी का यातायात सुलभ हो जाएगा तथा मध्य प्रदेश राज्य का राजस्थान राज्य से संपर्क जुड़े जाएगा साथ ही क्षेत्र की जनता को 40 किलोमीटर की दूरी कम तय करना पड़ेगी जिससे समय व ईंधन की बचत होगी एवं व्यवसाय एवं व्यापार भी बढ़ेगा एवं आगामी स्वास्थ्य महाकुंभ के समय क्षेत्र की जनता को उज्जैन जाने में सुविधा होगी जिसका आज क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने 40 करोड़ 53 लाख 80 हज़ार रुपए उच्च स्त्रीय पुल निर्माण का भूमि पूजन किया जिसकी लंबाई 330 मी वह कुल लंबाई पहुंच मार्ग सहित 810 मी एवं चौड़ाई 12 मीटर होगी स्कूल न्यू का प्रकार पाइल फाऊंडेशन एम 35 वी न्यू से ऊंचाई 38. 91 मीटर एवं सब स्ट्रक्चर आर सीसी सर्कुलर पियर एवं सी पाइप अबडमेंट M-35 सुपर स्ट्रक्चर PSC गार्डर में-45 सहित निर्माण कार्य होंगे वहीं जनपद पंचायत के नए भवन का भी क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने सुवासरा रोड़ माऊ खेड़ा फंटे पर 5 करोड़ 25 लाख 67 हजार से नव निर्मित डबल मंजिला बनने वाली जनपद पंचायत कभी भूमि पूजन किया गया साथ ही सीतामऊ नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 के पार्षद सभापति निरुपमा विजय गिरोठिया के सार्थक प्रयासों से सुवासरा रोड़ छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण 20 क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग एवं सांसद सुधीर गुप्ता एवं नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला के द्वारा किया गया जो की पार्षद निरुपमा द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था जिसका आज श्री शिवाजी की मूर्ति का अनावरण नए भवन जनपद का भूमि पूजन विधि पूर्वक क्षेत्र के प्रसिद्ध कथा व्यास एवं यज्ञ आचार्य पंडित हेमन्त प्रधान के द्वारा सु सम्पन्न किया गया *इस अवसर पर* सांसद सुधीर गुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी मदन लाल राठौर जिला योजना समिति सदस्य अनिल कुमार पांडे मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला जनपद उपाध्यक्ष रोड़मल वर्मा नगर परिषद उपाध्यक्ष सुमित रावत राजेश गिरोठिया कृषि मंडी विधायक प्रतिनिधि दिलीप सिंह पवार पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार पोरवाल जनपद सदस्य कन्हैयालाल राठौर मंडल अध्यक्ष ग्रामीण धनसुख पाटीदार महेंद्र सिंह गौड़ क्यामपुर अशोक सूर्यवंशी विवेक सोनगरा सभापति जितेंद्र सिंह जनपद उपाध्यक्ष नगर परिषद प्रतिनिधि मुकेश चौरडिया मंडल महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी सरपंच नारायण सिंह भाटी खाताखेड़ी दिग्विजय सिंह भाटी धतुरिया सरपंच गौरी शंकर पाटीदार चिकला टिंकू बना महुआ विष्णु राठौर जीरापुर पुरणदास बैरागी ओम प्रकाश सुरावत सरपंच विधायक प्रतिनिधि सरपंच प्रतिनिधि श्याम लाल पतलासी जितेंद्र सिंह नकेड़ीया जगदीश परमार क्यामपुर जनपद सदस्य राहुल पाटीदार एवं अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग मुकेश सैनी इंजीनियर भास्कर शाक्य कमल सिंह मोरी महेंद्र सिंह सहित जनपद पंचायत के कर्मचारीगण जनपद एवं पुलिया निर्माण के भूमि पूजन में उपस्थित थे श्री डंग में धतूरिया पुल के निर्माण कार्य लेट होने के बार बार टेंडर होने के बारे में बाबू से लेकर मंत्री तक कई प्रयास किए हैं जिसका आज परिणाम यह रहा की 18 करोड़ से बनने वाली धतूरिया पुलिया निर्माण का आज 40 करोड़ रुपए की राशि से बनने जा रही है एवं किसानों के सिंचाई योजना के बारे में भी बताया कि किसानों के लिए सीतामऊ तहसील अंचल क्षेत्र में 24 अरब की योजन से अधिक की लागत से किसानों के खेतों खेतों पर पानी बिना लाइट के पहुंचेगा यह योजना शामगढ़ सुवासरा में तो चालू हो गई है आगे और भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास किए हैं जोकि सुवासरा विधानसभा में सबसे ज्यादा विकास हुआ है तीन-तीन सिविल हॉस्पिटल कॉलेज आईटीआई कई भवन बने हैं एवं कई डामर रोड़ भी बनाए गए है भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष कर अपना उद्बोधन में बताया कि कांग्रेस के समय भी सरकार कर्ज लेती थी लेकिन विकास कार्य नहीं किया करती थी सभी अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में अपने वक्तव्य दिए हैं एवं भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्य किए हे उसके बारे में मौजूद जनता को बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}