मंदसौर जिलासीतामऊ

प्रभु उपहार भवन में शिव ध्वज लहराकर वार्षिक उत्सव समारोह मनाया गया

 प्रभु उपहार भवन में शिव ध्वज लहराकर वार्षिक उत्सव समारोह मनाया गया

सीतामऊ- नगर छोटी काशी में ब्रह्माकुमारी संस्था का 18 वा वार्षिक उत्सव समारोह बड़े ही हर्ष व उमंग उत्साह से मनाया गया जिसमें मदन लाल जी राठौड़ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पीसी पाटीदार सेवानिवृत्ति सीईओ बिहार लाल गोयल उप सरपंच कुचडौद बीके श्याम दीदी मंदसौर बीके रजनी दीदी सैलाना बीके उषा दीदी शामगढ़ बीके राम दीदी आलोट बीके कृष्णा दीदी सीतामऊ बीके शीतल गरोठ बीके हेमा दीदी मंदसौर बीके नंदिनी बीके विधुलता बीके हेमलता बीके प्रीति बहन गरोञ बीके प्रीति बहन सीतामऊ विशेष रूप से उपस्थित थे सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन किया कार्यक्रम में सभी का स्वागत सम्मान किया गया

भ्राता मदन लाल राठौड़ ने कहा कि ब्रह्माकुमारी  बहने बड़े ही निस्वार्थ रूप से अपना पूरा जीवन ईश्वर को समर्पित करके विश्व सेवा का कार्य कर रही है इनका मूल उद्देश्य घर-घर में शांति हो वासुदेव कुटुंबकम की भावना से यह कार्य कर रही है

पीसी पाटीदार जी ने कहा कि आज हम बहुत भाग्यशाली हैं जो इस प्रभुउपहार भवन में 18 वार्षिक उत्सव मना रहे हैं मैं सभी को यह कहना चाहता हूं कि आप सभी इस संस्था से जुड़कर अपने जीवन में सच्ची सुख शांति का अनुभव करें

बीके श्याम दीदी ने सभी को शिव जयंती का महत्व बताया और सभी को इस ईश्वरी ज्ञान मुरली को जीवन में कैसे धारण करें उसका भी हमें महत्व बताया

बीके रजनी दीदी सैलाना ने कहा कि परमात्मा शिव हमारे अंदर की आसुरी वृति को लेना चाहते हैं लेकिन हम उसे कड़वे फल आंकड़ा धतूरा चढ़ाते हैं लेकिन हमें अपने अंदर की बुराइयों को समर्पित करना चाहिए तभी परमात्मा शिव हम पर राजी होंगे

बीके ऊषा दीदी शामगढ़ ने कहा कि हम रोज हर कार्य रोज करते हैं जेसे मोबाइल चलाना किसी से बातें करना मंदिर जाना परंतु हमें अपने जीवन में देखना चाहिए कि कुछ समय हमें इस मैडिटेशन को भी रोज करने का संकल्प ले ताकि हमारे जीवन में भी वह सच्ची शांति प्रतिदिन हम अनुभव कर सकें

सभी ने मिलकर परमात्मा शिव का ध्वज लहराया और बीके हेमलता दीदी मंदसौर ने सभी को शिव ध्वज के नीचे प्रतिज्ञा कराई

वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में के कटिंग की गई अंत में सभी ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया कार्यक्रम में राधेश्याम घाटिया पत्रकार अंबालाल मकवाना बहन लक्ष्मी  गोवर्धन लाल दानगढ़ यशवंत माली मोडीराम पंथी दशरथ पाटीदार दिनेश जी सेठिया लदुना गोपाल जी गोड तथा सीतामऊ सुवासरा शामगढ़ गरोठ तथा आसपास के गांव के भाई बहन उपस्थित थे

कार्यक्रम का संचालन बीके गौरव जैन ने किया आभार प्रदर्शन बीके प्रीति बहन ने माना

==========

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}