अपराधझालावाड़पचपहाड़ (Pachpahar)

लहसुन की आड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 16 किलो 705 ग्राम पौधे जब्त

लहसुन की आड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 16 किलो 705 ग्राम पौधे जब्त


झालावाड़। झालावाड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डग थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लहसुन की फसल की आड़ में की जा रही अफीम की अवैध खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 16 किलो 705 ग्राम अफीम के पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक, झालावाड़ के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचंद मीणा के मार्गदर्शन एवं पुलिस उप अधीक्षक गंगधार श्री हेमंत कुमार गौतम (RPS) के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी डग श्री भंवर सिंह पु.नि. के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 18 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर डग पुलिस ने करबा डग क्षेत्र में 132 केवी के सामने स्थित एक खेत पर दबिश दी। जांच के दौरान खेत मालिक बद्रीलाल पुत्र पुरालाल (34 वर्ष), निवासी लोधा मोहल्ला, डग द्वारा अपने खेत में लहसुन की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम के पौधे उगाए जाने का खुलासा हुआ। पौधों पर डोडे एवं फूल लगे हुए थे तथा कुछ डोडों पर चीरा भी लगा हुआ था।
पुलिस ने मौके पर सभी अवैध पौधों को उखाड़कर तौल किया, जिनका कुल शुद्ध वजन 16 किलो 705 ग्राम पाया गया। जब्तशुदा अफीम के पौधों को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना डग पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}