अनुशासन और निरंतर परिश्रम तथा लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता का आधार- डॉ इरवार

डॉ रघुवीर सिंह महाविद्यालय सीतामऊ में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
सीतामऊ। डॉ रघुवीर सिंह शासकीय महाविद्यालय सीतामऊ के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वावधान में “परियोजना प्रतिवेदन और इंटर्नशिप हेतु विशेष उन्मुखीकरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) प्रभारी डॉ. दीपिका रायकवार ने कहा की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत परियोजना, इंटर्नशिप की तैयारी हेतु सटीक एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ शांतिलाल इरवार ( विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मंदसौर ) थे। उन्होंने अपने उद्बबोधन में विद्यार्थियों को परियोजना प्रतिवेदन और इंटर्नशिप की रूपरेखा बताकर परियोजना को अपने बेहतर भविष्य के निर्माण में कैसे मददगार होगा यह सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना की प्रकृति भिन्न होती है, अतः विषय चयन और उसका गहन अध्ययन ही शोध को एक नई दिशा देगा ।
डॉ इरवार ने अनुशासन और निरंतर परिश्रम तथा लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता का आधार बताया और विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत किया।
कार्यक्रम संचालन डॉ. दीपिका रायकवार द्वारा किया गया। अंत में सुश्री रानू धाणक ने अतिथियों, वक्ता एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह शैक्षणिक गतिविधि में व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल परियोजना की बारीकियों की जानकारी मिली, बल्कि उनमें आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार हुआ। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक रहा।



