मंदसौर जिलासीतामऊ

बेमौसम बारिश से अफीम फसल को नुकसान मॉर्फिन में राहत प्रदान की जाए-श्री सुरेश रावटी

बेमौसम बारिश से अफीम फसल को नुकसान मॉर्फिन में राहत प्रदान की जाए-श्री सुरेश रावटी

सीतामऊ निप्र-पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश रावटी ने बताया कि बेमौसम बारिश से सीतामऊ अंचल के आसपास के कई गांव में अफीम की फसल में काफी नुकसान हुआ है बारिश की वजह से अफीम धुल गई है हैं और यदि मौसम विभाग की माने तो अगले दो-तीन दिन ओर बारिश दौर जारी रहेगा।

ऐसे में किसान की चिंताएं और बढ़ गई है। अफीम की फसल एक ऐसी फसल है जिसकी नीति केंद्र सरकार द्वारा जारी की जाती है लेकिन दुर्भाग्य अफीम कृषकों का कि इस फसल को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल नहीं किया गया है जिसके कारण किसानों को अफीम फसल की नुकसानी का न बीमा मिलता है और ना ही मुआवजा मिलता है।

जबकि अन्य फैसले जैसे गेहूं,चना,सरसों आदि कई फसलों में बेमौसम बारिश या अन्य प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसानी का मुआवजा व बीमा मिलता है। श्री रावटी ने केंद्र सरकार से मांग की की अन्य फसलों की तरह अफीम फसल को भी प्रधानमंत्री बीमा फसल योजना में शामिल किया जाए ताकि किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का मुआवजा व बीमा मिल सके। साथ में यह भी मांग की की बेमौसम बारिश होने की वजह से अफीम की फसल धूल जाने से काफी नुकसान किसानों को हुआ है

ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए की मॉर्फिन की मात्रा 4.2 से घटकर 3.2 की जाए ताकि किसानों को थोड़ी राहत प्रदान हो सके और किसानों के अफीम लाइसेंस के पट्टे सुरक्षित रह सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}