प्राथमिक विद्यालय कक्षा पांचवी के बच्चों का विदाई समारोह संपन्न

प्राथमिक विद्यालय कक्षा पांचवी के बच्चों का विदाई समारोह संपन्न
मंदसौर। जिले के गरनाई में शासकीय प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 5वीं के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए बुधवार को विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ शिक्षकों और कनिष्ठ छात्रों ने विदा हो रहे बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को आगे की पढ़ाई और कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया गया।
बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाना और कक्षा 6 में प्रवेश लेने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने बच्चों को मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया, जिससे वे न केवल अपना बल्कि अपने माता-पिता सहित क्षेत्र का भी नाम रोशन करें, जिसके बाद विद्यालय के शिक्षकों द्वारा कक्षा 5 के बच्चों को विदाई दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन अवसर के पश्चात सभी बच्चों का सहभोज हुआ।
==========



