छिंदवाड़ाकार्रवाईमध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छेड़छाड़ मामले में फरार नगर पालिका अध्यक्ष गिरफ्तार, BJP कर चुकी है सस्पेंड

छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छेड़छाड़ मामले में फरार नगर पालिका अध्यक्ष गिरफ्तार, BJP कर चुकी है सस्पेंड

छिंदवाड़ा। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ मामले में फरार चल रहे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद मालवीय को पुलिस ने मंगलवार को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया विनोद मालवीय के खिलाफ महिलाओं से छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है।

महिलाओं ने की थी छेड़छाड़ की शिकायत-:

जानकारी के अनुसार, परासिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद मालवीय के खिलाफ दो महिलाओं ने चांदामेटा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी महिलाओं ने पुलिस शिकायत में छेड़छाड़ और गोपनीय बातें रिकॉर्ड करके वायरल करने की बात कही थी पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विनोद मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

गोपनीय बातें वायरल करने की धमकी-:

मामला दर्ज होने बाद विनोद मालवीय लगातार फरार चल रहे थे, चांदामेटा थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात कार्रवाई करते हुए मालवीय को गिरफ्तार कर लिया थाना प्रभारी खेमचंद पटले ने बताया, आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराया गया है पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा वहीं, बुधवार को न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पहले भी विवादों में रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष-:

कुछ महीने पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय का एक ठेकेदार से कमीशन मांगने का ऑडियो सामने आया था जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष 5 प्रतिशत कमीशन मांगने की बात कर रहे थे इसे लेकर भी नगरपालिका के पार्षदों ने शिकायत दर्ज कराई थी इस मामले में विनोद मालवीय ने कहा था कि यह उनका ऑडियो नहीं है किसी ने उन्हें फंसाने का प्रयास किया गया है।

बीजेपी से 6 साल के लिए निष्कासित-:

कमीशन मांगने वाला ऑडियो सामने आने के मामले में बीजेपी ने विनोद मालवीय से स्पष्टीकरण मांगा था उसके बाद पार्टी की छवि धूमिल होने का हवाला देते हुए उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद 2 महिलाओं ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

विनोद मालवीय के समर्थन में पहुंचे लोग-:

मंगलवार को आरोपी विनोद मालवीय के समर्थन में कई लोग एसपी से मिलने भी पहुंचे थे उन्होंने आवेदन में एसपी को बताया था कि माता मंदिर मोहल्ला से मोक्ष धाम रोड पर अवैध निर्माण करने वाली महिला ने सड़क के निर्माण कार्य को रोका था इसी वजह से उसने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज कराया है और वह मोहल्ले के लोगों को धमकी भी देती है। इसकी शिकायत परासिया एसडीओपी से की थी, लेकिन उन्होंने बात नहीं सुनी इसलिए एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे।

============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}