MPPSC परीक्षा उत्तीर्ण होने पर अंकित आंजना एवं राहुल आंजना का किया स्वागत
MPPSC परीक्षा उत्तीर्ण होने पर अंकित आंजना एवं राहुल आंजना का किया स्वागत
सीतामऊ। तहसील अंचल क्षेत्र के छोटे से गांव से निकले हुए दोनों सगे भाई द्वारा अपने माता-पिता एवं गांव तहसील व जिले का नाम रोशन किया पूरे लगन से पढ़ाई की जिसमे दोनों भाई राहुल आंजना एवं अंकित आंजना ने एमपीपीएससी की परीक्षा पास कर मध्य प्रदेश भोपाल में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग में सहायक पंजीयक (असिस्टेंट रजिस्ट्रार) पद पर चयनित हुए। उनके इस चयन कि खुशी में ग्राम आगमन पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रोड़मल वर्मा जनपद सदस्य सभापति कन्हैयालाल राठौर कांजी दिलीप आंजना मुकेश चोरड़िया शंकर सिंह लारनी लखन ओसवाल संजय सिंह डोबर सरपंच राजूलाल सूर्यवंशी टोकड़ा सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्यप्रकाश आंजना कोचरिया खेड़ी ने फुलमाला पहनाकर स्वागत किया। तथा दोनों भाईयों को अस्टिटेंट सहायक रजिस्टार पर चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
जानकारी के अनुसार अंकित आंजना 2025 दिसम्बर माह में ही इस पद पर चयनित हो गए थे जिन्होंने पहले ही पदभार ग्रहण कर लिया था एवं राहुल आंजना 2026 में चयनित हुए श्री आंजना वर्तमान सुवासरा तहसील के अंचल के गांवों में पटवारी के पद पर पदस्थ थे दोनों भाईयों का व्यवहार एवं सद्भाव एवं मिलनसार है।
उल्लेखनीय है कि मंदसौर जिले की सीतामऊ तहसील के ग्राम महुवी में निवासरत दोनों भाई श्री अंकित जी आंजना एवं राहुल जी आंजना का चयन लगातार 2 वर्षों में सहायक रजिस्ट्रार(फर्म्स एवं संस्था) की पोस्ट पर हुआ है। खास बात यह है कि पिछले वर्ष पूरे मध्यप्रदेश में सहायक रजिस्ट्रार के पद हेतु एक ही पोस्ट निकली थी, जिस पर श्री अंकित जी आंजना का चयन हुआ था और इस वर्ष भी पूरे मध्य प्रदेश में सहायक रजिस्ट्रार ( फर्म्स एवं संस्था ) के लिए एक ही पद के लिए विज्ञप्ति जारी हुई थी, जिसमें श्री अंकित आंजना के भाई एवं मेरे प्रिय मित्र श्री राहुल जी आंजना का चयन हुआ है, यह उपलब्धि पूरे मंदसौर जिले को गौरवान्वित करने वाली है और युवा साथियों को सही दिशा में मेहनत करने हेतु प्रेरित करने वाली है।



