रतलामताल

बजट सत्र में भूतिया से मनुनिया महादेव तक तीन किलोमीटर तक टू-लेन सड़क निर्माण की स्वीकृति –क्षेत्र वासियों में हर्ष व्याप्त

बजट सत्र में भूतिया से मनुनिया महादेव तक तीन किलोमीटर तक टू-लेन सड़क निर्माण की स्वीकृति –क्षेत्र वासियों में हर्ष व्याप्त

 

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

बजट सत्र में मनुनिया महादेव टू-लेन सड़क की स्वीकृति क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय के अथक प्रयासों एवं निरंतर संघर्ष के परिणामस्वरूप, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा भूतिया से मुनुनिया महादेव तक इस महत्वपूर्ण मार्ग को बजट सत्र में तीन किलोमीटर टू-लेन सड़क की राशि छ: करोड़ स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह मार्ग क्षेत्र की जनता के लिए आवागमन की सुविधा, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि तथा धार्मिक आस्था के केंद्र मनुनिया महादेव तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करेगा।

भारतीय जनता पार्टी मंडल ताल एवं क्षेत्र वासियों ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि मालवीय एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए

दोनों जनप्रतिनिधियों का हार्दिक धन्यवाद एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}