समाचार मध्यप्रदेश नीमच 17 फरवरी 2026 मंगलवार

///////////////////////////
नीमच में दीनदयाल रसोई का श्री जैन ने किया निरीक्षण
नीमच 16 फरवरी 2026, परियोजना अधिकारी शहरी विकास एवं डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन ने नीमच में संचालित दीनदयाल रसोई योजना अंतर्गत रसोई केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होने निरीक्षण दौरानदीनदयाल रसोई में कार्यरत कर्मचारियों को साफ-सफाई बरतने के निर्देश दिए और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने एवं भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। श्री जैन ने रसोई में भोजन कर रहे हितग्राहियों से चर्चा कर, भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होन भोजन बनाने वाले कर्मचारियों को स्वच्छता के साथ ही गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार कर हितग्राहियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
=======
उच्च जोखिम वाली सभी गर्भवती महिलाओं का चिंहाकन एवं प्रबंधन सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देशनीमच 16 फरवरी 2026, प्रत्येक गर्भवती महिला के सुरक्षित प्रसव की आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहे। शतप्रतिशत उच्च जोखिमपूर्ण गर्भवती महिलाओं का चिंहाकन कर उनका समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करें। यह कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर, सेक्टरवार प्रगति रिर्पोट प्रस्तुत करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिला स्वास्थ्य समिति की सोमवार को आयोजित बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपस्थित शासकीय चिकित्सकों को दिए।
बैठक में श्री चंद्रा ने निर्देशित किया , कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रत्येक हितग्राही को उपलब्ध कराई जाए।इसके लिए महिलाओं का गर्भावस्था के प्रथम त्रैमास में पंजीयन सुनिश्चित करें। उन्होने कहा, कि हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उच्च जोखिम के लक्षणों के आधार पर महिलाओं का चिंहाकन कर, उनको आवश्यकतानुसार आयरन सुक्रोज इजेंक्शन एफसीएम इन्जेक्शन तथा ब्लड ट्रांसफ्यूजन कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उक्त रक्तचाप महिलाओं का चिंहाकन कर उसका प्रबंधन भी करे। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ.महेन्द्र पाटील, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.आदित्य बारेड, डीएचओ डॉ. बी.एल.सिसोदिया, डॉ.रितेश बजाज, डीपीओ सुश्री अंकिता पंड्या उपस्थित थी।
बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रा ने स्वास्थ्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की सेक्टरवार समीक्षा की। तथा विगत बैठक के पश्चात कार्य में सुधार लाने वाले मेडिकल आफिसर की सराहना की गई तथा निम्न प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों, सीएचओ को कार्य में सुधार एवं प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अति उच्च जोखिम गर्भवती महिलओं का सीएचसी एवं सिविल हास्पीटल पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत परीक्षण आवश्यक रूप से करें।
बैठक में कलेक्टर ने सभी सेक्टर मेडिकल आफिसर को निर्देशित किया, कि जिला स्तर पर शासन के नियमानुसार सभी आवश्यक औषधियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिले की सभी संस्थाएं अपनी मांग अनुसार आवश्यक औषधियों की मांग पत्र भेजकर दवाईयां प्राप्त कर ले। सभी संस्थाओं में आवश्यक दवाईयां अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो। साथ ही दवाईयों वैक्सीन आदि की कोल्डचेन बनी रहे यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिले में आयोजित किए जा रहे नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद जांच शिविरों के सफल आयोजन की सराहना की।
===========
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के तीन प्रकरणों में 2 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित
नीमच 16 फरवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमाशु चंद्रा द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में कुल 2 लाख 38 हजार की शास्ति अधिआरोपित की गई हैं। कलेक्टर श्री चंद्रा ने म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अनावेदक अवैध खनिज परिवहनकर्ता वाहन मालिक लक्षमण पिता बंशीलाल ग्वाला निवासी ग्वालटोली द्वारा एमसेण्ड का अवैध परिवहन करने पर खनिज रायल्टी का 15 गुना अर्थशास्ति राशि 1500 रूपए एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25 हजार रूपये इस प्रकार कुल 26500 रूपए की शास्ति अधिरोपित की हैं।
अनावेदक अवैध खनिज परिवहनकर्ता वाहन मालिक सुरेन्द्र पिता मनोहरसिह चौहान निवासी सगराना द्वारा मुरूम का अवैध उत्खनन करने पर खनिज रायल्टी का 15 गुना अर्थशास्ति राशि 27 हजार रूपए एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 27 हजार रूपये इस प्रकार कुल 54 हजार रूपए की शास्ति अधिरोपित की हैं।
अनावेदक अवैध खनिज परिवहनकर्ता वाहन मालिक श्रीमती ललिता पाटीदार निवासी बस स्टेण्ड नीमच द्वारा मुरूम का अवैध उत्खनन करने पर खनिज रायल्टी का 15 गुना अर्थशास्ति राशि 78750 रूपए की शास्ति अधिरोपित की हैं। इस प्रकार तीन प्रकरणों में कुल 2 लाख 38 हजार रूपये की शास्ति अधिरोपित की हैं। खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर, कलेक्टर न्यायालय नीमच में प्रस्तुत किए गए थे।
=========
खाद्य विभाग द्वारा मनासा में 10 घरेलु गैस सिलेण्डर जप्त
नीमच 16 फरवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनासा श्रीमती किरण आंजना के मार्गदर्शन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मनासा श्री जितेन्द्र नागर द्वारा सोमवार को मनासा नगर क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण एवं अवैध व्यवसाय के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
निरीक्षण के दौरान श्री दिलीप पिता रमेश कासट(माहेश्वरी), निवासी घांसपुरा गली, मनासा के निवास स्थान पर 10 नग घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण पाया गया। उक्त सिलेंडर बिना वैध अनुमति एवं दस्तावेज़ के व्यवसायिक उद्देश्य से रखना पाया गया। मौके पर ही 10 नग घरेलू सिलेंडर जप्त कर, संबंधित श्री दिलीप पिता रमेश कासट (माहेश्वरी), के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया हैं।
===========
जिले के सभी चिंहाकित सेम एवं मेम श्रेणी के बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के विशेष प्रयास करें-श्री चंद्रा
आंगनवाडी में दर्ज सभी बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए-कलेक्टर
जिला पोषण समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए महिला एवं बाल विकास अमले को निर्देश
नीमच 16 फरवरी 2026, जिले में चिंहाकित सभी सेम एवं मेम श्रेणी के बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाकर, उनकी श्रेणी सुधार के लिए विशेष प्रयास करें। आंगनवाडी में दर्ज सभी बच्चों के उचित पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग का संपूर्ण अमला स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ आपसी समन्वय से कार्य कर बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दे और इसके लिए सामुदायिक स्तर पर भी प्रयास करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्तरीय पोषण समिति की मासिक बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंकिता पण्डया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सभी सीडीपीओ, सेक्टर सुपरवाईजर उपस्थित थे।
बैठक में प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना की प्रगति की समीक्षा में बताया गया, कि जिले में प्रथम प्रसव वाली सभी महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाया जा चुका है। व्दितीय प्रसव वाली 74 प्रतिशत महिलाओं को लाभांवित किया जा चुका है। कलेक्टर ने शेष शतप्रतिशत हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। लाड़ली लक्ष्मी योजना की प्रगति की समीक्षा में बताया गया, कि लाड़ली लक्ष्मी छात्रवृति योजना तहत 7322 संभावित बालिकाओं में से 6696 बालिकाओं को लाभांवित किया जा चुका है। शेष 626 बालिकाओं को छात्रवृत्ति का इस माह अंत तक भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी सेक्टर सुपर वाईजर को शतप्रतिशत आंगनवाडी केंद्रों में टेकहोम राशन एवं गरम पका भोजन शतप्रतिशत हितग्राहियों को प्रतिदिन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए है। उन्होने सभी आंगनवाडी केंद्रों में बच्चों के लिए प्रतिदिन शाला पूर्व शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने और पोर्टल पर एंट्री करवाने के निर्देश भी दिए है।
===========
सुनील को मिली रेडक्रास से 50 हजार की मदद
दो बेटियों के पालन पोषण के लिए कलेक्टर ने की सहायता
नीमच 16 फरवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा मनासा क्षेत्र के कुण्डला निवासी सुनील मालवीय को दो छोटी बेटियों के पालन पोषण के लिए 50 हजार रूपये की तत्कालिक आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। आवेदक सुनील की पत्नि श्रीमती सुशीला की 13 नवम्बर 2025 को उदयपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। आवेदक की छोटी बेटिया है और उसकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होने पर कलेक्टर द्वारा आवेदक सुनील को दो बच्चियों की समुचित देखभाल एवं पालन पोषण के लिए रेडक्रास नीमच से 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत गई है।
=======
जिले में 373 बोरी बधान एवं 510 खेत तालाब निर्माण के कार्य पूर्ण
मार्च अंत तक सभी 810 खेत तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण करवाएं-श्री चंदाकलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा
नीमच 16 फरवरी 2026, नीमच जिले में इस वर्ष 324 मां की बगियां का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। जिले में 373 बोरी बधान का निर्माण कर, जल स्त्रोतों से बहते हुए जल को रोकने का काम किया गया है। इससे जल स्तर में वृद्धि के साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हुआ है। इस वर्ष जिले में 510 नये खेत तालबों का निर्माण भी किया गया है। यह जानकारी कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं, कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में जि.प.सीईओ.श्री अमन वैष्णव, कार्यपालन यंत्री आर.ई.एस.श्री बी.एल.कातिजा, सभी सहायक यंत्री जनपद सीईओ, उपयंत्री एवं जि.प.के परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में खेत तालाबों और अमृत सरोवरों के निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिए,कि सभी जनपद सीईओ और उपयंत्री शेष सभी खेत तालाबों और अमृत सरोवरों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यो को मार्च अंत तक पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्वीकृत सभी मां की बगियाओं के कार्य भी मार्च अंत तक पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में 1783 डगवेल रिचार्ज के कार्य पूर्ण किए गए है। शेष डग वेल रिचार्ज के कार्य भी 31 मार्च तक पूर्ण करवाने के निर्देश जनपद सीईओ और उपयंत्रियों केा दिए गये। बैठक में बताया गया, कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 30 नये अमृत सरोवर निर्माण के कार्य चयनित किए गए है। इन कार्य की टी.एस.ए.एस.स्टीमेंट अभी से तैयार कर लिए जाए। जिससे, कि नवीन वित्तीय वर्ष प्रारंभ होते ही कार्य प्रारंभ किए जा सके। बैठक में कलेक्टर ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नीमच एवं जावद जनपद को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 250-250 एवं मनासा जनपद को 400 खेत तालाब निर्माण के कार्य चिंहित कर कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कलेक्टर ने अमृत सरोवर के कार्य की अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने और कार्य पूर्ण नहीं करवाने वाले उपयंत्रियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी जि.प. सीईओ को दिए। कलेक्टर ने गंगोत्री हरित परियोजना के तहत बोरखेडी नदी के उदगम स्थल पर 10 एक्कड शासकीय भूमि पर पौधारोपण के स्वीकृत प्रोजेक्ट पर 5 से 6 फीट बडे पौधे लगाने, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अच्छे पौधो का चिंहाकन करने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी जनपद जावद के सीईओ को सौंपी है।
गांवों में स्वच्छता गतिविधियां करें
बैठक में स्वच्छता शनिवार के तहत ग्राम पंचायतों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिए, कि जिले में मुख्य सड़कों पर स्थित ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता से साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित करें और ग्रामीणों के सहयोग से गांव के प्रमुख स्थानों, सड़कों, चौराहों पर साफ-सफाई करवाएं। पी.एम.आवास योजना की समीक्षा में कलेक्टर ने वर्ष 2025-26 के स्वीकृत नवीन आवास के कार्यो में आवास स्वीकृति के साथ ही प्रथम किश्त जारी करने के निर्देश दिए। अब तक 8837 आवास निर्माण के लक्ष्य विरूद्ध 3007 आवास निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
=============
वाटरशेड के तहत जल संचयन, नदी पुर्नजीवन की एक सार्थक पहल
32 हेक्टेयर बंजर जमीन पर छाई हरितिमा
नीमच 16 फरवरी 2026, नीमच जिले के जनपद पंचायत मनासा में तिलसोई नदी जो कि आमद से होकर ग्राम पंचायत चिकलीब्लॉक गुजरथ, गणेशपुरा, के गाँव से होकर गुजरती हुई गांधी सागर में मिलती है, वर्षा ऋतु में बहते हुए जल को रोकने और संचित करने के लिए प्रधानमंत्री कृषि योजना के माध्यम से जिले में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे है।
तिलसोई नदी के बहते हुए पानी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री कृषि योजना 2.0 के तहत परियोजना क्रमांक 01 फुलपुरा में कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में वाटरशेड टीम द्वारा तिलसोई नदी को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया में सर्वप्रथम यह सुनिश्चित किया गया, कि आसपास के क्षेत्रों में जलभरण क्षमता बढ़ाई जाए। साथ ही पानी के वेग तथा मृदा के अपरदन को कम कर, भूजल स्तर में बढ़ोतरी की जाए। इस आशय की पूर्ति के लिए सर्वप्रथम कुंडालियां, दांता, भगौरी पंचायतों में लगभग 32 हेक्टेयर बंजर एवं ढाल युक्त भूमि में कंटूर ट्रैच का निर्माण किया गया। जिससे कि पानी के वेग तथा मिट्टी कटाव में कमी आई। कंटूर के आस पास वृक्षारोपण, बबूल एवं खेर इत्यादि के बीजों का छिड़काव किया गया। जिसके फलस्वरूप बंजर भूमि हरितिमा से आच्छादित हुई हैं।
तिलसोई नदी की सहायक नदियों पर चेक डैम निर्माण होने से भूजल स्तर में सुधार हुआ। साथ ही पानी की लगातार आमद तिलसोई नदी में हुई, फलस्वरूप नदी में जल की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है और ढोढर ब्लॉक, कुंडलियां, चिकली ब्लॉक से होते हुए कई ग्रामों के छोटे बडे लगभग 1500 किसानों को इसका प्रत्यक्ष रूप में लाभ मिलने से इन किसानों की आमदनी में इजाफा हुआ है।
=============
असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन
नीमच 16 फरवरी 2026, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पी.एम.एस.वाय.एम.) असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा देती हैं। 18 से 40 आयु के ऐसे श्रमिक जिनकी मासिक आय 15 हजार रूपये तक है और जो ईपीएफ एनपीएस या ईएसआईसी का लाभ नहीं ले रहे, वे नजदीकी सीएससी, ऑनलाईन केंद्र से पंजीयन करा सकते हैं। योजना में 55 से 200 रूपए तक मासिक अंशदान देना होता हैं, उतनी ही राशि केंद्र सरकार जमा करती हैं। 60 वर्ष की आयु पर हितग्राही को आजीवन 3 हजार रूपए प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। जिले के आंगनवाडी, आशा, कोटवार, सफाईकर्मी व दैनिक वेतनभोगी पात्र हैं।
=============


