दलौदामंदसौर जिला
बैहपूर में 20 फरवरी के सामूहिक विवाह समारोह का मुख्यमंत्री जी को दिया आमंत्रण

बैहपूर में 20 फरवरी के सामूहिक विवाह समारोह का मुख्यमंत्री जी को दिया आमंत्रण
दलौदा- संत श्री रोटीराम जी महाराज गौशाला बैहपुर में सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति द्वारा एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत द्वितीय वर्ष में 131 जोड़ों का विवाह 20 फरवरी को होने जा रहा है जिसमें लगभग पचास हजार लोगों की उपस्थिति में आयोजन संपन्न होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया माननीय डॉ मोहन यादव को आमंत्रित करने के लिए प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया व जनपद पंचायत मंदसौर अध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उज्जैन पहुंचकर मुलाकात की व आमंत्रण पत्र सौंपा जिसमें सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष दशरथ दास बैरागी उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर व कोषाध्यक्ष मोती सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे।आमंत्रण प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पर्याप्त समय देते हुए मौखिक स्वीकृति प्रदान कर आने के लिए आश्वस्त किया है।यह आयोजन 20 फरवरी को होगा जिसमें क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि व संतगण उपस्थित रहेंगे। गौ माता पूजन से आयोजन की शुरुआत होगी। विवाह समिति के अध्यक्ष दशरथ दास बैरागी व पूरी समिति, ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया।साथ ही यशपाल सिंह सिसौदिया ने आमंत्रण पत्र सौंपते हुए डॉ मोहन यादव से विस्तृत चर्चा की,कि मालवांचल में होने वाले इतने बड़े भव्य आयोजन में सामान्य 8, पिछड़ा 47,अजा49,अजजा27, कुल 131 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे अतः
आप पधारे व नवदंपत्तियों को शुभाशीष प्रदान करें। डॉ मोहन यादव जी ने जानकारी प्राप्त कर आयोजन की सराहना की।इस भव्य आयोजन में माता तुलसी विवाह के लिए सालिगराम ठाकुर जी की बारात लदूसा धाम से 1000 गाड़ियों के काफिले के साथ आएगी जो आकर्षण का केंद्र रहेगी।