भक्ति/ आस्थामंदसौर जिलासीतामऊ

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर जबरेश्वर महादेव की भव्य महाआरती के साथ खीर प्रसादी का हुआ वितरण 

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर जबरेश्वर महादेव की भव्य महाआरती के साथ खीर प्रसादी का हुआ वितरण 

सीतामऊ। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सीतामऊ नगर के बस स्टैंड स्थित जबरिया हनुमान जी मंदिर परिसर में पंडित नंदकिशोर द्विवेदी बांके बिहारी के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ जगदीश धनोतिया, गोपाल धनोतिया, प्रकाश उदिया, किशोर जैन बापू दिनेश सेठिया दिलीप पटवा एवं भक्तों ने जबरेश्वर महादेव का पुजन जलाभिषेक कर दर्शन आशीर्वाद लाभ प्राप्त किया।

पंडित नंदकिशोर द्विवेदी द्वारा देवाधिदेव महादेव जबरेश्वर महादेव का भव्य मनोहरम् आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने साबुदाने कि खीर कि महाप्रसादी का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर समाजसेवी श्री दिनेश सेठिया दिलीप पटवा ने कहा कि देवो के देव देवाधिदेव महादेव पुरे विश्व प्रकृति के देव है। भगवान महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद से जीवन आनंदमय हो जाता है। बाबा भोलेनाथ ने विष ग्रहण कर कंठ में रख कर हमें परिवार समाज से आई विकृति आदि को समाप्त करने के लिए सहन करने और परिवार का सुव्यवस्थित संचालन के लिए मुखिया बने रहने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}