दलौदा पुलिस ने ट्रक में किराना सामान के नीचे छुपाकर ले जा रहे डोडाचुरा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

दलौदा पुलिस ने ट्रक में किराना सामान के नीचे छुपाकर ले जा रहे डोडाचुरा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
दलौदा ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा निर्देश दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं SDOP कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा महु नीमच हाईवे रोड गौशाला के पास दलोदा में एक आरोपी से एक ट्रक में किराना सामान के नीचे छिपाकर ले जा रहे 40 किलोग्राम डोडाचुरा सहित 01 लाख 40 हजार रुपये नगदी जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
14.02.26 को सउनि प्रमोदसिंह तोमर तथा टीम द्वारा महु नीमच हाईवे रोड गौशाला के पास दलोदा से एक ट्रक को हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडा तथा जो उक्त ट्रक क्र.PB02DW1532 में किराना सामान के नीचे छिपाकर ले जा रहे 40 किलोग्राम डोडाचुरा सहित 01 लाख 40 हजार रुपये नगदी जप्त कर आरोपी औकार सिह पिता खजान सिह जाट सिक्ख उम्र 45 वर्ष निवासी तरणतारन पंजाब को एनडीपीएस के समस्त आज्ञापाक प्रावधानो का पालन करते हुये आरोपी के विरुध्द थाना दलौदा पर अ.क्र.70/26 धारा 8/,15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
गिरफ्तार आरोपी- औकार सिह पिता खजान सिह जाट सिक्ख उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सांगे गुरूगोविन्द सिह स्कुल के पास थाना तरणतारन सदर जिला तरणतारन पंजाब
जफ्त मश्रुका – 01. डोडाचुरा 40 किलोग्राम किमती बारह लाख रुपये ।
02. एक लाख चालीस हजार रुपये नगदी
03. ट्रक क्र.PB02DW1532 किमती अठारह लाख रुपये
सराहनीय कार्य – उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, उनि आर एस पंवार ,सउनि प्रमोदसिंह,प्र.आर.290 जितेन्द्रसिंह आर. युवराज सिंह, आर.परिमालसिंह ,आर.गोपाल कृष्ण, आर सुनील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



