प्रिया सक्सेना (प्रिंसी सक्सेना) की द्वितीय पुण्यतिथि पर बरेली में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा

प्रिया सक्सेना (प्रिंसी सक्सेना) की द्वितीय पुण्यतिथि पर बरेली में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा
बरेली, कायस्थ समाज की बहुमुखी प्रतिभा संपन्न, प्रदेश एवं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित, सदैव हंसमुख रहने वाली स्वर्गीय प्रिंसी सक्सेना (प्रिया सक्सेना) की आज द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। 15 फरवरी 2024 को काल ने उनसे हम सबको हमेशा के लिए जुदा कर दिया था। प्रिंसी महिला कल्याण विभाग, बरेली में पदस्थ थीं और समाज में अपनी सकारात्मक ऊर्जा व सेवा भावना के लिए जानी जाती थीं।
वे बरेली के प्रसिद्ध समाजसेवी, कायस्थ महासभा के मीडिया प्रभारी एवं ज्योतिषाचार्य मनोज सक्सेना (गोपाल धूप वाले) की पुत्री थीं।
आज उनकी पुण्यतिथि पर परिजनों के साथ प्रदेश के वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कायस्थ महासभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, शिव कुमार बरतरिया, अधीर सक्सेना, संतोष उपाध्याय, आर.के. श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा जिलाध्यक्ष अश्विनी कमठान, कायस्थ सेना के प्रदेश संरक्षक संजीव सक्सेना, कोषाध्यक्ष सागर सक्सेना, अध्यक्ष आलोक प्रधान, महासचिव श्यामदीप सक्सेना सहित भगवा परिषद जिलाध्यक्ष डॉ. सुबोध अस्थाना, सुनील सक्सेना मिलन, रवि सक्सेना अवधपुरी, रवि सक्सेना, संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदू, आशीष सिन्हा, सचिन कंचन, रक्ष पाल सिंह, प्रदीप सक्सेना, गोपाल सक्सेना, दीपक राज, विपिन कौसर, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, आशीष सक्सेना, अमित सक्सेना मिठ्ठू (एडवोकेट), डब्बल भटनागर, अनूप सक्सेना, शांतनु सक्सेना आदि ने स्व. प्रिंसी के परिजनों से मिलकर गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें ढांढस बंधाया।
सभी ने प्रिंसी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा और उनके जीवन मूल्यों, समाज सेवा तथा हंसमुख स्वभाव को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समाज के विभिन्न संगठनों ने कहा कि प्रिंसी जैसी प्रतिभा का जाना अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनकी प्रेरणा सदैव जीवित रहेगी।



