मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ में छात्रों ने पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर अर्पित कि श्रद्धांजलि

सीतामऊ में छात्रों ने पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर अर्पित कि श्रद्धांजलि

सीतामऊ।पैरामाउंट एकेडमी, सीतामऊ में पुलवामा हमले की 7वीं बरसी के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में व्यायाम शिक्षक संजय चौहान ने पुलवामा में हुए हमले पर प्रकाश डालते हुए देश की सुरक्षा में जवानों के बलिदान को याद किया। वहीं संगीत शिक्षक अभिषेक गंधर्व ने देशभक्ति गीत के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक अमित जैन, प्राचार्य संजय सिंह कुशवाह सहित पैरामाउंट एकेडमी परिवार के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}