नीमचमध्यप्रदेश
महाशिवरात्रि पर्व के पांच दिवसीय कार्यक्रम में शिव पार्वती विवाह को लेकर निकले मंगल कलश

*रिपोर्ट प्रदीप जैन*
*सिंगोली/*
नगर में शिव भक्तों द्वारा पांच दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व पुरे जोर शोर से मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज दिनांक 14 फरवरी को दोपहर 2 बजे शिव पार्वती विवाह को लेकर स्थानीय बजरंग व्यायाम शाला से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्ग नया बस स्टैंड तिलस्वां चौराहा पुराना बस स्टैंड विवेकानंद बाजार बापु बाजार जैन मंदिर चौधरी मोहल्ला अहिंसा पथ होते हुए तहसील
कार्यालय के बाहर स्थित शिव मंदिर पर पहुंची जहां मंगल कलश की पुजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।आज निकली भव्य कलश यात्रा मे नगर की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। नगर में चल रहे महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह का वातावरण बना हुआ है। पुरा नगर दुल्हन की तरह सजा हुआ है। दिनांक 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भूत भावन भूतेश्वर नाथ शाही सवारी के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे।


