वर्तमान में जनपद भवन के आसपास पर्याप्त मात्रा में पर्याप्त भूमि है फिर भी दूर बनाना क्षेत्र के विकास व जनता को कार्यों में होगी समस्या

वर्तमान में जनपद भवन के आसपास पर्याप्त मात्रा में पर्याप्त भूमि है फिर भी दूर बनाना क्षेत्र के विकास व जनता को कार्यों में होगी समस्या
सीतामऊ। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पवार ने बताया कि नगर के विकास को देखते हुए प्रशासन द्वारा नवीन जनपद भवन की भूमिका अधिग्रहण किया जा रहा है जो की पुराने जनपद भवन से तहसील कार्यालय एवं न्यायालय परिसर से लगभग 3 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है इससे आम नागरिकों को अपने कार्यों के लिए जनपद तहसील एवं न्यायिक कार्यों के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ेगा ।इसी को देखते हुए श्री पंवार ने बताया कि आम जनता की सुविधा को देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी प्रशासनिक कार्यालय एक ही परिसर में होना आम नागरिकों को सुविधाओं की दृष्टि से अति आवश्यक है।
वर्तमान में जनपद के लिए पीछे जो अधिकारियों के निवास स्थान बने हुए हैं वह जनपद भवन की इमारत से कई वर्षों पूर्व बनाए गए थे ऐसे में वर्तमान जनपद भवन के निर्माण लगभग 24 वर्ष पूर्व किया गया था किंतु तहसील कार्यालय की जो बिल्डिंग है वह लगभग 60 वर्ष पुरानी है जो अभी तक मजबूत स्थिति में सुरक्षित है लेकिन 24 वर्ष पूर्व बनी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त होना एक आश्चर्य की बात है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि अपने चाहे तो को भावना एवं आर्थिक लाभ पहुंचाने की दृष्टि से नवीन जनपद भवन का निर्माण इतनी दूर किया जा रहा है इससे पूर्व वर्तमान जनपद भवन की गुणवत्ता को जांच की जावे एवं इसके पश्चात नवीन भवन बनाया जाता है तो इसी भवन को ध्वस्त कर एवं इससे पूर्व में बने कर्मचारी की निवास स्थान दोनों को मिलाकर नवीन जनपद भवन बनाया जा सकता है इसमें आम नागरिकों को अपने न्यायिक कार्य के लिए और असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा नगर के विकास को ध्यान में रखते हुए नवीन भवन बनाया जाना उचित है किंतु आम जनता एवं नागरिकों की सुविधाओं को भी ध्यान में रखना अति आवश्यक है वर्तमान में जनपद भवन के आसपास पर्याप्त मात्रा में पर्याप्त भूमि है जिसमें नवीन भवन बनाया जा सकता है एवं मल्टी के रूप में कर्मचारियों अधिकारियों के क्वार्टर भी बनाना संभव है जिससे आम नागरिकों एवं जनता को अपने न्यायिक कार्यों के लिए इधर से उधर भड़काने एवं असुविधा से बचा जा सकता है प्रशासन अगर चाहे तो इसी परिसर में सभी कार्यालय होने के उद्देश्य से एवं नागरिकों की सुविधा को देखते हुए ग्राउंड फ्लोर एवं फर्स्ट फ्लोर में भी जनपद भवन बनाया जा सकता है जिससे आम नागरिकों को इधर-उधर भटकने में एवं असुविधा से बचा जा सकता है किंतु कुछ जनपति निधियां द्वारा भू माफिया को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें फायदा पहुंचाया जा रहा है जिससे उनके जमीन भूमियों के दाम और आसमान छूने लग जाए किंतु इससे आम जनता को कितनी असुविधा होगी इसे नहीं देखा जा रहा है नवीन जनपद भवन पुराने जनपद भवन एवं न्यायिक कार्यालय से जैसे तहसील न्यायालय आदि से लगभग 3 किलोमीटर से अधिक भूमि अधिग्रहण कर बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है जो जनता एवं आम नागरिकों के लिए एक प्रकार से अभिशाप साबित हो सकता है अगर जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन चाहे तो पुराने जनपद भवन को ध्वस्त कर यहीं पर नवीन जनपद भवन बनाया जा सकता है।



