शामगढ़ जीआरपी आरक्षक मोहित कुमार सम्मानित

रेल इकाई इंदौर की अभिनव पहलों को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
इंदौर/शामगढ़- रेल इकाई इंदौर के पुलिस अधीक्षक (SP Rail) पद्मा विलोचन शुक्ला के दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचारपूर्ण सोच एवं समाज के प्रति समर्पित दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप प्रारंभ की गई दो महत्वपूर्ण पहल — “पटरी की पाठशाला” एवं “हमारी सवारी–भरोसे वाली” को इंदौर में आयोजित भव्य समारोह में प्रतिष्ठित World Book of Records द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया
पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला की प्रेरणा से प्रारंभ की गई “पटरी की पाठशाला” पहल के अंतर्गत रेलवे ट्रैक एवं आसपास निवासरत गरीब एवं वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है , यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है , इसी प्रकार “हमारी सवारी–भरोसे वाली” अभियान के माध्यम से रेल यात्रियों की सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील, जवाबदेह एवं भरोसेमंद पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है , इस पहल से यात्रियों में सुरक्षा एवं सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हुई हे , उक्त दोनों पहलों के सफल क्रियान्वयन में रेल इकाई इंदौर की समस्त टीम का सराहनीय योगदान रहा
विशेष रूप से DSP श्रीमती ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन एवं समन्वय से योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा गया , साथ ही GRP थाना शामगढ़ में पदस्थ आरक्षक मोहित कुमार को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं सक्रिय सहभागिता के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स समारोह में सम्मानित किया गया , जो रेल इकाई इंदौर व GRP थाना शामगढ़ के लिए गर्व का विषय है , जिसपर GRP थाना शामगढ़ श्रीमान थाना प्रभारी महोदय व समस्त स्टॉफ द्वारा फूलमाला पहनाकर बधाई दी गई
_यह सम्मान माननीय पुलिस अधीक्षक पद्मा विलोचन शुक्ला के नेतृत्व, सकारात्मक सोच एवं टीम भावना का प्रतिफल है, जिसने रेल पुलिस की कार्यशैली को एक नई दिशा प्रदान की है , यह उपलब्धि सम्पूर्ण रेल पुलिस परिवार के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी_
===============



