नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 13 फरवरी 2026 शुक्रवार

////////////////////////

जिला अधिकारी, कर्मचारी कल्‍याण के प्रकरणों का तत्‍काल निराकरण करें- श्री कलेश

एडीएम की अध्‍यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

नीमच 12 फरवरी 2026, सभी विभागों के जिला अधिकारी, कर्मचारी कल्‍याण से संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। पेंशन प्रकरण, समयमान, वेतनमान, डी.ए.एरियर सहित अन्‍य स्‍वत्‍वों का भुगतान सभी शासकीय सेवकों को तत्‍परतापूर्वक समय-सीमा में करें। यह निर्देश अपर कलेक्‍टर श्री बी.एस.कलेश ने गुरूवार को कलेक्‍टोरट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक में दिए। बैठक में जिला अधिकारी एवं विभिन्‍न कर्मचारी, संगठनों के जिला स्‍तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कर्मचारी संगठनों ने निर्वाचन ड्यूटी में कार्यरत रहे शासकीय सेवकों को निर्वाचन कार्य का ड्यूटी प्रमाणीकरण पत्र जारी करने का सुझाव दिया। शिक्षकों के लंबित समयमान, वेतनमान, डी.ए.एरियर के आदेश जारी कर भुगतान का सुझाव भी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने दिया। बैठक में म.प्र.शिक्षक कांग्रेस, म.प्र.राज्‍य कर्मचारी संघ, म.प्र.तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, पटवारी संघ, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला पदाधिकारियों ने भी अपने संगठन की ओर से कर्मचारियों की विभिन्‍न मांगों से संबंधित मांग पत्र प्रस्‍तुत किए। जिस पर कार्यवाही का विश्‍वास एडीएम ने दिलाया। जिला शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि शिक्षकगणों के पात्रतानुसार क्रमोन्‍नति एवं समयमान, वेतनमान आदेश जारी कर दिए गऐ है।

==================

जिला प्रशासन द्वारा संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत

पिंक ड्रायविंग लायसेंस के साथ ही हेलमेट उपलब्‍ध कराने की अभिनव पहल

विधायक एवं कलेक्‍टर द्वारा 100 बालिकाओं को ड्रायविंग लायसेंस एवं हेलमेट वितरित

नीमच 12 फरवरी 2026, जिला प्रशासन नीमच द्वारा कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में महिला एवं बा‍ल विकास विभाग, परिवहन विभाग के संयुक्‍त तत्‍वावधान में संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत छात्राओं, महिलाओं को नि:शुल्‍क ड्रायविंग लायसेंस जारी करने और उन्‍हें नि:शुल्‍क हेलमेट प्रदान करने की अभिनव पहल प्रारंभ की गई है। इसके तहत ड्रायविंग लायसेंस के लिए 260 महिलाओं ने अपना नि:शुल्‍क पंजीयन करवाया है। विधायक श्री दिलीप सिह परिहार एवं कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में गुरूवार को जिला पंचायत नीमच में आयोजित विशेष शिविर में विधायक श्री परिहार एवं कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने 100 बालिकाओं एवं महिलाओं को नवीन ड्रायविंग लायसेंस की प्रति के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से नि:शुल्‍क हेलमेट भी वितरित किए।

संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत नि:शुल्‍क हेलमेट एवं ड्रायविंग लायसेंस पाकर बालिकाएं काफी खुश नजर आ रही थी। शिविर में लाभांवित वैदिका ने कहा, कि जिला प्रशासन ने लायसेंस के साथ ही उन्‍हें हेलमेट प्रदान कर बेटियों की सुविधा के साथ ही सुरक्षा का भी विशेष ध्‍यान रखा है।

विधायक श्री परिहार ने अपने उदबोधन में दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की भी बालिकाओं को समझाईश दी। उन्‍होने कहा, कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। बेटियों की सुरक्षा का दायित्‍व भी सरकार निभा रही है।

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने वाहन का सकारात्‍मक उपयोग पढ़ाई के कार्य में करने पर जोर देते हुए कहा, कि लायसेंस प्राप्‍त होने के बावजूद वाहन का उपयोग अपनी सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए करें। हेलमेट का उपयोग अवश्‍य करें और अन्‍य लोगो को भी इसके लिए प्रेरित करें।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने कहा, कि 260 बालिकाओं, महिलाओं द्वारा पिंक ड्रायविंग लायसेंस के लिए पंजीयन करवाया है। इसमें से नीमच में 100 बालिकाओं को हेलमेट एवं लायसेंस प्रदान किये जा रहे है। अगले चरण में जावद व मनासा में भी पिंक ड्रायविंग लायसेंस एवं हेलमेट वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एसडीएम श्री संजीव साहू, सहायक संचालक श्री वैभव बैरागी, सीडीपीओ श्री इरफान अंसारी सहित अन्‍य अधिकारी एवं बालिकाएं तथा महिलाएं उपस्थित थी।

==========

सभी तहसीलदार टोटल स्‍टेशन मशीन से समक्ष में सीमांकन करवाकर प्रकरण निराकृत करें- श्री चंद्रा

सभी तहसीलदार एक माह में तीन-तीन हजार फार्मर रजिस्‍ट्री करवाएं

राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश

नीमच 12 फरवरी 2026, जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी टोटल स्‍टेशन मशीन से अपने समक्ष सीमांकन का कार्य करवाकर, सीमांकन के सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही फार्मर रजिस्‍ट्री का कार्य सर्वोच्‍च प्राथमिकता से करवाकर एक माह में सभी तहसीलदार तीन-तीन हजार किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री करवाएं। प्रत्‍येक पटवारी कम से कम 100 किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री करें।

यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में राजस्‍व विभाग की विभागीय समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एडीएम श्री बी.एस.कलेश, तीनो एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने राजस्‍व विभाग से संबंधित सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों का तत्‍परतापूर्वक निराकरण करवाकर रैंक सुधारने के निर्देश सभी तहसीलदार को दिए। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि सभी तहसीलदार सीएम हेल्‍पलाईन में ए ग्रेड हांसिल करें। उन्‍होने नक्‍शाविहिन गांवों के नक्‍शा निर्माण की प्रगति की समीक्षा में नक्‍शा निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

कलेक्‍टर ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया, कि वे अपने क्षेत्र का स्‍वयं भ्रमण कर नये डायवर्सन प्रकरण दर्ज करें और डायवर्सन मद में राजस्‍व वसूली को प्राथमिकता से बढाए। आर.ओ.आर.ई.केवायसी कार्य की तहसीलवार प्रगति की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि सभी तहसीलदार एक माह में तीन-तीन हजार आर.ओ.आर. ईकेवायसी का कार्य पूर्ण करवाएं। साथ ही सभी पटवारी न्‍यूनतम 100-100 आर.ओ.आर. ईकेवायसी करवाएं। उक्‍त लक्ष्‍य पूर्ण नहीं करने वाले पटवारियों, अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी कलेक्‍टर द्वारा दिए गए।

बैठक में नक्‍शा तरमीम, शासकीय सर्वे नम्‍बरों का नक्‍शा तरमीम बंटाकन, भू-राजस्‍व मदों में वसूली की प्रगति, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों के निराकरण, आर.सी.एस.एम.में दर्ज प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की गई।

========

अब 24 घंटे मिलेगा पानी: गांधी सागर-2 योजना में सामूदायिक अंशदान का शुभारंभ

जल मिशन के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक, कहा– पानी बचाएं तभी मिलेगी नियमित सप्लाई

नीमच | मध्यप्रदेश जल निगम नीमच की सहायक संस्था (ISA) कैप द्वारा गांधी सागर-2 समूह पेयजल योजना अंतर्गत विकासखंड मानसा की ग्राम पंचायत डायली के ग्राम मोखमपुरा में अंशदान राशि जमा करने का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम दिनेश चंद उपाध्याय, प्रबंधक जनसहभागिता, पीआईयू नीमच के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति (VWSC) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यगण व ग्रामीणजन मौजूद रहे। प्रबंधक जनसहभागिता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि सभी लोग पेयजल का संरक्षण करें, पानी व्यर्थ न बहाएं और योजना के रखरखाव में सहयोग दें, तो गांव में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति संभव है। इस पर ग्रामीणों ने सहमति जताई और अंशदान राशि भी एकत्र की गई।

कैप प्रबंधक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना रसीद किसी को भी राशि न दें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। ग्राम मोखमपुरा में पाइपलाइन लीकेज की समस्या को लेकर ग्राम भ्रमण किया गया तथा डीबीएल से आए अभियंता को 3-4 दिनों में लीकेज सुधारकर नीले पड़े पाइपों को स्टैंडपोस्ट में फिक्स कर नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वहीं आनंदीपुरा और खेतपालिया में हैंडपंप व कुओं के पानी की FTK से जांच में हैंडपंप के पानी में फ्लोराइड की मात्रा पाई गई।जल मिशन के इस प्रयास से ग्रामीणों को अब सुरक्षित और नियमित 24 घंटे पेयजल मिलने की उम्मीद जगी है।

==========

संकल्‍प से समाधान अभियान

जावद में आज दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र शिविर

जिले में 9 स्‍थानों पर दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र शिविरों का आयोजन

नीमच 12 फरवरी 2026, प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्‍प से समाधान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत आज 13 फरवरी से 6 मार्च तक जिले में 9 स्‍थानों पर दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, जनजातिय कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुष, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभागों के संयुक्‍त तत्‍वावधान में आयोजित इन शिविरों में दिव्‍यांगजनों की शीघ्र पहचान कर, उनके तत्‍काल दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। शा.चिकित्‍सालय जावद में आज 13 फरवरी को जनपद क्षेत्र जावद, नगर परिषद जावद, सरवानिया महाराज, अठाना एवं नयागाव के लिए दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किया जा रहा है।

संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत 16 फरवरी को जनपद क्षेत्र नीमच के लिए रेडक्रास भवन नीमच में, 18 फरवरी को शा.चिकित्‍सालय रतनगढ, 20 फरवरी को शा.चिकित्‍सालय सिंगोली, 23 फरवरी को रेडक्रास भवन नीमच, 25 फरवरी को शा.चिकित्‍सालय जीरन, 27 फरवरी को शा.चिकित्‍सालय रामपुरा, 5 मार्च को शा.चिकित्‍सालय कुकडेश्‍वर एवं 6 मार्च को शा.चिकित्‍सालय मनासा में दिव्‍यंगता प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किए जा रहे है। यह शिविर प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे। शिविर के सफल आयोजन के लिए संबंधित जनपद सीईओ एवं सीएमओ क्रमश: नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्‍त किए गए है।

उप संचालक सामाजिक न्‍याय श्री पराग जैन ने अधिकाधिक ऐसे दिव्‍यांगजन जिनका अभी तक दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना Free Ayurveda medical camp held in Neemuchहै, वे शिविर में उपस्थित होकर अपना दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र बनवा सकते है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}