समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 13 फरवरी 2026 शुक्रवार

//////////////////////////////////
खाने की सब्जी में छिपकली गिरी वहीं सब्जी खाने से एक महिला की हुई मौत
सीतामऊ थाना क्षेत्र के मुंडला फोजी गांव में खाने की सब्जी में छिपकली गिरी वहीं सब्जी खाने से एक महिला की हुई मौत महिला का नाम सुमन पति लोकेंद्र मेहतर सीतामऊ थाना क्षेत्र गांव मुंडला फौजी उम्र 22 वर्ष महाशिवरात्रि में धर्मराजेश्वर मेले को लेकर एएसपी हेमलता कुरील ने किया निरीक्षण
==========
मागों को लेकर ज्ञापन दिया ज्ञापन
सीतामऊ sdm कार्यालय पर अंचल क्षेत्र के दिव्यांगजनो द्वारा अपनी मूलभूत मागों को लेकर ज्ञापन दिया ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग ने सहानुभूति दिखाकर दिव्यांगों को ध्यान में रखते हुवे नीचे बैठकर ज्ञापन लिया गया=========
अनुविभागीय अधिकारी को गर्ग को ज्ञापन दिया गया
सीतामऊ नगर परिषद आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी सैलरी नहीं मिलने एवं सैलरी कम मिलने को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को शिवानी गर्ग को ज्ञापन दिया गया============
जिले में निर्यात बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी
निर्यात से संबंधित समस्त जानकारी डीजीएफटी की वेबसाइट पर उपलब्ध
जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न
मंदसौर 12 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री रायकवार, डीजीएफटी के अधिकारी, उद्योगपति एवं निर्यातक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान डीजीएफटी अधिकारियों द्वारा निर्यात से संबंधित पंजीयन, लाइसेंस, निर्यात योग्य देशों की जानकारी, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एवं अन्य प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई। बताया गया कि फॉरेन ट्रेड से संबंधित अधिकांश प्रक्रियाएं ऑनलाइन संचालित होती हैं। “इंडिया ट्रेड कनेक्ट” पोर्टल के माध्यम से बायर्स एवं सेलर्स की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। साथ ही निर्यातकों को उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं, एमएसएमई सपोर्ट स्कीम, गवर्नमेंट प्रमोशन स्कीम एवं ई-कॉमर्स गाइडबुक की जानकारी भी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि डीजीएफटी की वेबसाइट पर ई-कॉमर्स से संबंधित विस्तृत पुस्तक उपलब्ध है, जहां निर्यात संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि बैठक का उद्देश्य जिले में निर्यात के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन बढ़ाना है। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि जिले के सभी निर्यातकों का एक व्हाट्सएप समूह बनाया जाए, जिससे सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्यातकों को हर प्रकार की सुविधा एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। उद्योग विभाग को डीजीएफटी के साथ समन्वय कर निर्यात प्रोत्साहन हेतु विशेष कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि अधिक से अधिक किसान एवं व्यापारी निर्यात गतिविधियों से जुड़ सकें।
बैठक में एमएसएमई विभाग, विदेश व्यापार महानिदेशालय एवं नाबार्ड द्वारा संचालित निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिले की निर्यात इकाइयों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई। साथ ही वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक जिले के निर्यात विश्लेषण एवं निर्यातित वस्तुओं की समीक्षा की गई।
एमएसएमई विकास नीति 2025 में निर्यात प्रोत्साहन हेतु प्रमुख प्रावधान
नई औद्योगिक इकाइयों को संयंत्र एवं मशीनरी तथा भवन मद में पात्र निवेश का 40% उद्योग विकास अनुदान के रूप में चार समान वार्षिक किस्तों में प्रदान किया जाएगा। महिला उद्यमियों को प्रतिवर्ष 2% अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा।
कुल वार्षिक विक्रय का 25% से अधिक एवं अधिकतम 50% तक निर्यात करने वाली इकाइयों को चार वर्षों तक 2% अतिरिक्त उद्योग विकास अनुदान दिया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय निर्यात हेतु आवश्यक विशिष्ट गुणवत्ता प्रमाणीकरण पर किए गए व्यय का 50% (अधिकतम ₹50 लाख) प्रतिपूर्ति के रूप में प्रदान किया जाएगा।
निर्यातक इकाइयों को औद्योगिक परिसर से गेटवे पोर्ट या अंतर्राष्ट्रीय कार्गो सुविधा तक उत्पाद भेजने हेतु अंतर्देशीय परिवहन व्यय का 50% (अधिकतम ₹40 लाख प्रति वर्ष) पांच वर्षों तक प्रदान किया जाएगा।
============
- पशुपतिनाथ लोक को प्लास्टिक मुक्त करने का समिति ने लिया सामूहिक निर्णय
- पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तजन जलपात्र के माध्यम से कर सकेंगे जल अर्पित
महाशिवरात्रि पर्व हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश
पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मंदसौर 12 फरवरी 26/ पशुपतिनाथ प्रबंध समिति की बैठक मंदिर सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि भगवान श्री पशुपतिनाथ की प्रतिमा पर वज्र लेपन के पश्चात सभी भक्तजन एवं अभिषेककर्ता जल आदि जलपात्र के माध्यम से भगवान को अर्पित कर सकेंगे।
आगामी महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन, आरती मंडल की व्यवस्थाओं तथा भक्तजनों के लिए प्रसादी वितरण की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सभी संबंधित विभागों को पर्व के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियाँ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मंदिर के तीन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उपरांत श्रम कानून के अनुसार ग्रेच्युटी राशि के भुगतान का निर्णय लिया गया। साथ ही मंदिर कर्मचारियों को राज्य बीमा निगम (ESIC) का लाभ प्रदान करने तथा स्वास्थ्य बीमा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई।
मंदिर परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सफाई मशीन क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की गई। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए 10 मेटी रोल क्रय करने की अनुमति दी गई।
श्री पशुपतिनाथ लोक को प्लास्टिक मुक्त करने का सामूहिक निर्णय लिया गया। लोक परिसर में दुकानों के सुव्यवस्थित संचालन तथा धार्मिक सामग्री को प्राथमिकता से रखने के निर्देश दिए गए। तापेश्वर महादेव मंदिर में मार्बल बदलने के निर्देश दिए गए तथा इसके लिए निर्माण एजेंसी नियुक्त करने पर सहमति बनी।
महाशिवरात्रि पर्व के दौरान विभिन्न विभागों को निम्नानुसार जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं – पुलिस विभाग: सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। स्वास्थ्य विभाग: चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराएगा। नगर पालिका: साफ-सफाई, पेयजल, घाटों पर जाली लगाने एवं चूना लाइन की व्यवस्था करेगा। एमपीईबी विभाग: विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। पीडब्ल्यूडी विभाग: बेरीकेटिंग की व्यवस्था करेगा। होमगार्ड विभाग: गोताखोर एवं नदी सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करेगा। फोटो संलग्न
================
पशुपतिनाथ लोक परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु जन जागरूकता रैली आयोजित
SDRF टीम ने दी आपातकालीन प्रबंधन की विशेष ट्रेनिंग
मंदसौर 12 फरवरी 26 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशन में भगवान पशुपतिनाथ लोक परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में मंदिर समिति के पुजारीगण, बटुक, सुरक्षाकर्मी, सफाईकर्मी एवं अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।
रैली के दौरान मंदिर, लोक परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्थित छुटकर व्यापारियों, फूल-माला विक्रेताओं तथा श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। सभी को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े की थैलियों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया तथा कपड़े की थैलियों का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य मंदिर के साथ लोक परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाना है।
इसके अतिरिक्त, श्री पशुपतिनाथ लोक परिसर में मंदिर कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को SDRF की टीम द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने संबंधी विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में अग्निशमन यंत्रों के उपयोग, भगदड़ की स्थिति को नियंत्रित करने, आपदा की परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। जिला प्रशासन की यह पहल श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
================
गरोठ रोजगार मेले में 137 युवाओं का हुआ पंजीयन, 72 का हुआ प्राथमिक चयन
मंदसौर 12 फरवरी 26 / मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद पंचायत परिसर गरोठ में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों ने किया।
रोजगार मेले में कुल 137 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 72 युवाओं का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। एसआईएस सुरक्षा भर्ती के अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले के पांचों विकासखंडों में मेले का आयोजन पूर्ण होने के पश्चात सुरक्षा भर्ती में चयनित यूवाओ की संख्या पृथक से प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
=====================
आयुष विभाग ने वरिष्ठजनो के लिये होलीस्टिक वैल बिंग केम्प प्रारंभ किया
मंदसौर 12 फरवरी 26 / जिला आयुष अधिकारी द्वारा बताया गया जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, एवं आयुष विभाग जिला मंदसौर द्वारा वरिष्ठजनो के लिये होलीस्टिक वैल बिंग केम्प आयोजन का शुभारंभ वात्सल्यधाम (वृद्धा आश्रम) रेवासदेवडा रोड मंदसौर में दीप प्रज्वलित कर शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ० कैलाशचंद्र मालवीय प्रभारी जिला आयुष अधिकारी, डॉ० कमलेश धनोतिया आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ० अजय परमार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ० श्वेता रामावत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ० परिधी जैन, श्रीमती प्रियंका राजौरा वृद्धाश्रम प्रबंधक, श्री कृष्णा बैरागी, तथा पेरामेडिकल स्टॉप उपस्थिति रहे। शिविर में वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर औषधियाँ वितरण की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष विभाग मंदसौर द्वारा 13 फरवरी 2026 को चिकित्सा शिविर, 19 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 को योग सत्र का आयोजन एवं 26 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 को काईनेटिक एवं मेन्टल स्किल इम्प्रुवमेन्ट का आयोजन किया जावेगा।
===============
भानपुरा में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला 13 फरवरी को
मंदसौर 12 फरवरी 26 / म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मंदसौर जिले में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 13 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक जनपद पंचायत परिसर, भानपुरा में किया जाएगा। यह जानकारी मिशन से श्री अनिल मरावी द्वारा दी गई।
रोजगार मेले में नवभारत फर्टिलाइजर्स (इंदौर), मारुति सुजुकी (गुजरात), लाइम कंपनी (अहमदाबाद), एस.आई.एस. इंडिया (नीमच), मुथुट माइक्रो फाइनेंस (बांसवाड़ा, राजस्थान), एलआईसी लाईफ इंश्योरेंस (मंदसौर), गैल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (गुना), एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस (मंदसौर), सिद्धिविनायक बॉयो फर्टिलाइजर्स (मंदसौर), अटेला ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज (दलौदा), एलएनटी फाइनेंस (इंदौर), एस.के.एम.पी. मीडिया टेक्नोलॉजी प्रा.लि. (पिपलिया मंडी) सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
इन कंपनियों द्वारा लाईफ मित्र, सेल्स ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ट्रेनी, कस्टमर केयर, इंश्योरेंस एजेंट, सिविल सिक्योरिटी गार्ड, कलेक्शन ऑफिसर, वेल्डर, सीएनसी ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फ्रंटलाइन स्टाफ, कलेक्शन स्टाफ एवं अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
मेले में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा/रिज्यूम, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक अंकसूचियों की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर आएं।
अधिक जानकारी के लिए म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत मंदसौर (म.प्र.) के दूरभाष क्रमांक 07422-292016 पर संपर्क किया जा सकता है।
======
जिला पशु कल्याण समिति की बैठक 23 फरवरी को
मंदसौर 12 फरवरी 26 / उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री मनीष इंगोले द्वारा बताया गया कि जिला पशु कल्याण समिति की बैठक कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्ष्ता में 23 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे सुशासन भवन सभागृह में होगी।
===============
पर्यावरण बचाने का संकल्प लेकर घर से निकले पर्यावरण प्रेमी
मंदसौर जिले के शामगढ़ में पहुंचे पर्यावरण बचाने का संकल्प लेते हुए पर्यावरण प्रेमी फूलचंद वर्मा ने कई सालों से पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया और इस संकल्प को लेकर मैदान में उतरे, कई जगहों पर जाकर पर्यावरण को लेकर आम जनता एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं को जागृत किया गया। पर्यावरण आज हमारे लिए क्यों आवश्यक है, और पर्यावरण को लेकर हमें क्या फायदा मिलता है। इन सभी बातों को लेकर पर्यावरण प्रेमी जगह-जगह जाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। बाइक के माध्यम से कई नगर शहर और कस्बों में पहुंचकर फूलचंद वर्मा द्वारा किया जा रहा है। जागृत फिलहाल शामगढ़ होते हुए राजस्थान की ओर निकले।
===========
एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने मेला परिसर से लेकर मंदिर प्रांगण तक निरिक्षण किया
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले को लेकर गुरुवार को एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने मेला परिसर से लेकर मंदिर प्रांगण तक निरिक्षण किया, 15 से 17 फरवरी को लगने वाले मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे वहीं पुलिस बल तैनात किये जायेंगे। इस दौरान थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, चंदवासा चौकी प्रभारी मनोज महाजन, उप निरीक्षक रविंद्र सिंह डांगी सहित अन्य मौजूद रहे।



