झालावाड़पचपहाड़ (Pachpahar)

गोवंश हत्या के विरोध में प्रदर्शन पर लाठीचार्ज: विहिप ने की निंदा, CM के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन

गोवंश हत्या के विरोध में प्रदर्शन पर लाठीचार्ज: विहिप ने की निंदा, CM के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन

भवानीमंडी। विश्व हिंदू परिषद ने बांरा में गोवंश हत्या के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी श्रद्धा गोमे को सौंपा गया।

जिला अध्यक्ष बालू सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि गोभक्त शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से धरने पर बैठे थे, लेकिन पुलिस ने अनावश्यक बल प्रयोग कर मामले को दबाने का प्रयास किया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 6 फरवरी 2026 को बर्डिया क्षेत्र में गोवंश का कटा हुआ शव मिलने से शहर में आक्रोश फैल गया था। इससे पूर्व 3 फरवरी को भी क्षेत्र में ऐसी घटना सामने आई थी। समाज के लोगों ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

बताया गया कि 8 फरवरी को बैठक कर 9 फरवरी को बांरा बंद का आह्वान किया गया। बंद के दौरान व्यापारियों ने स्वैच्छिक रूप से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर समर्थन दिया। इसके बाद प्रताप चौक पर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में कोतवाली थाना अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों पर बिना सक्षम अनुमति के बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।

 

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

 

हिंदू समाज ने मांग की है कि लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। यदि किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति ली गई हो तो उसे सार्वजनिक किया जाए। साथ ही गोहत्या व गोवंश तस्करी के मामलों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की भी मांग की गई है।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि मामले का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आगामी दिनों में पूरे जिले में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में समरथ सिंह, सौदान सिंह, बंटी हाड़ा, हेमंत शर्मा, जगदीश, विष्णु सिंह, मोनू योगी, हीरासिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}