नीमचनीमच

उदय विहार में गूंजेगा शिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव, आज से भव्य सजावट और विशेष श्रृंगार की तैयारी

उदय विहार में गूंजेगा शिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव, आज से भव्य सजावट और विशेष श्रृंगार की तैयारी
नीमच। महूं रोड स्थित उदय विहार कॉलोनी के चमत्कारी भोलेश्वर महादेव मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।*आज से तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जायेगा और तीन दिन तक विभिन्न आयोजन किये जाएंगे।*
*महिला मंडल के नेतृत्व में 13 फरवरी 2026, शुक्रवार से 16 फरवरी 2026, सोमवार तक तीन दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइट डेकोरेशन और फूलों की सजावट से सजाया जाएगा, वहीं प्रतिदिन विशेष श्रृंगार, आरती और प्रसाद वितरण होगा।*
*कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ओपी अग्रवाल ने बताया कि आयोजन की शुरुआत 13 फरवरी को दोपहर 1 बजे भोलेश्वर महादेव जी के हल्दी कार्यक्रम से होगी। 14 फरवरी, शनिवार को दोपहर 1 बजे मेहंदी रस्म आयोजित की जाएगी,*
*15 फरवरी, रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दोपहर 1 बजे भोलेश्वर महादेव जी का विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान भोलेश्वर महादेव और मंदिर का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। सायंकाल भव्य महाआरती, महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन रहेगा, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा।*
महोत्सव का समापन 16 फरवरी, सोमवार को दोपहर 1 बजे ‘रस बधाई’ कार्यक्रम के साथ होगा।
सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से समय पर मंदिर प्रांगण में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का कष्ट करें और धर्मलाभ ले।
================

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}