मंदसौरमध्यप्रदेश

अधिवक्ता राजेंद्र सिंह सूर्यवंशी इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट लंदन के मेंबर चुने गए

अधिवक्ता राजेंद्र सिंह सूर्यवंशी इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट लंदन के मेंबर चुने गए
मंदसौर। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट लंदन के अध्यक्ष डॉ. आदेश सी. अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राजेंद्र सिंह सूर्यवंशी को इंटरनेशनल और काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट लंदन का है मेंबर नियुक्त किया है। सूर्यवंशी की नियुक्ति 2030 तक वैध होकर मान्य हुई। अधिवक्ता श्री सूर्यवंशी इससे पहले भी नेशनल व इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट लंदन में हेड ऑफिस है। इससे सूर्यवंशी अब देश ही नहीं विदेशों में निवासरत भारतीय मूल के लोगों के लिए कानूनी जागरूकता के कार्यक्रम व एनआरआई संबंधित विधिक डिस्प्यूट के संबंध में सेमिनार का आयोजन कर भाग में ले सकेंगे। श्री सूर्यवंशी अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया है, साथी आप मध्य प्रदेश शासन के शासकीय अधिवक्ता हाई कोर्ट इंदौर है, आप शासन की कहानी पेनलों में कार्य कर चुके हैं। अधिवक्ता राजेंद्रसिंह सूर्यवंशी लगभग 17 साल से उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में वकालत कर रहे है और साथ ही सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया में 14 साल से वकालत कर रहे हैं। आपने कहीं महत्वपूर्ण केस लड़े हैं और गरीबों को न्याय दिलाया है। श्री सूर्यवंशी मंदसौर के स्थाई निवासी हैं। वर्तमान मे इंदौर और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं, उनकी इस उपलब्धि पर हाई कोर्ट अधिवक्ता मनीष यादव अध्यक्ष हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इंदौर, मनीष गडकर सचिव हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इंदौर, हाई कोर्ट अधिवक्ता लोकेंद्र सिंह झाला, रघुवीर सिंह पवार अध्यक्ष जिला जिला अभिभाषक संघ मंदसौर, अधिवक्ता महेश शर्मा, अधिवक्ता अधिवक्ता गोपाल कुमावत, अधिवक्ता पंकज भमोलिया आदि अधिवक्ता बधाई दी। अधिवक्ता राजेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने आदेश सी.जी.अग्रवाल अध्यक्ष इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट एवं पूर्व अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन नई दिल्ली का हार्दिक आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}