मंदसौरमंदसौर जिला

भाजपा जिलाध्यक्ष पं.दीक्षित व नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने किया पं उपाध्याय जी को माल्यार्पण

भाजपा जिलाध्यक्ष पं.दीक्षित व नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने किया पं उपाध्याय जी को माल्यार्पण

मंदसौर। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत, भारतीय जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर कल बुधवार को मंदसौर कृषि उपज मंडी में भाजपा मंदसौर ग्रामीण मंडल के द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री नेपालसिंह सिसोदिया धरियाखेडी, भाजपा जिला महामंत्री शिवराजसिंह राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया, महिला नेत्री सुषमा आर्य रानू भावसार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य श्री शिवनारायण गुर्जर, भाजपा नेता राधेश्याम कुमावत जमालपुरा, राजेश गुर्जर, हर्षवर्धन पाटिल, दिलीप ग्वाला, कन्हैयालाल सोनगरा, राजाराम तंवर, रमेश पाटीदार, रावटी, दशपुर मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष पप्पू जैन लदुना,भाजपा नेता अजीजुल्लाह खान, पप्पू सिंह झाला आदि ने माल्यार्पण किया।पंडित दीनदयाल उद्यान में भी किया माल्यार्पण- पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर जिला चिकित्सालय के सामने स्थित पंडित दीनदयाल उद्यान में भी माल्यार्पण किया गया ।

भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित दीक्षित एवं नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने भी भाजपा जनों के साथ माल्यार्पण किया । इस अवसर पर मुख्य वक्ता रमेश चंद्र चन्द्रे , भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह माचोपुरिया, मदनलाल राठौर, नानालाल अटोलिया, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल कियावत, सुषमा आर्य, भाजपा नेता निहालचंद मालवीय , धीरज पाटीदार जिला महामंत्रीगण शिवराज सिंह राणा घटावदा , महेश जुनवाल आदि ने भी माल्यार्पण किया

==========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}