रेशम केन्द्र की भूमियों का उपयोग सामुदायिक भवन के लिये किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए

पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया ने कलेक्टर मंदसौर को लिखा पत्र
मंदसौर। पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लिखे एक पत्र के संबंध में प्राप्त जवाब के पश्चात अब विषय के संबंध में आगे की प्रक्रिया हेतु आपने कलेक्टर मंदसौर को पत्र लिखकर अवगत करवाया है।*
श्री सिसौदिया ने पत्र में उल्लेख किया कि मैंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दिनांक-19 नवंबर 2024 को इस आशय के साथ पत्र प्रेषित किया था कि मध्यप्रदेश के रेशम केन्द्र के नाम पर आवंटित भवन और भूमियां, जो किसी काम नही आ रही है, उन भूमियों का उपयोग सीमांकन करवाते हुये सामुदायिक भवन के लिये सुनिश्चित किया जाये। इस संबंध में मुझे दिनांक 13 जनवरी 2026 को अवर सचिव म.प्र. शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया है कि प्रदेश में 187 रेशम केन्द्र बंद कर दिये गये थे, जिसमे से 159 रेशम केन्द्रों की भूमियों का हस्तांतरण स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन को किया जा चुका है। मंदसौर जिले के 18 एवं रतलाम जिले के 8 रेशम केन्द्रो की भूमि का सीमांकन तथा केन्द्रों का उपयोग सामुदायिक भवन के लिये किये जाने की कार्यवाही जिला प्रशासन द्वारा की जानी है।
अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि मंदसौर जिले के रेशम केन्द्रों की भूमियों का सीमांकन करते हुये इन केन्द्रों को उपयोग सामुदायिक भवन के लिये कराई जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने का कष्ट करें।
==============


