मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 12 फरवरी 2026 गुरुवार

///////////////////////////

अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया

मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिपलाना के समीप कुएं से ट्रैक्टर आते समय बड़ा हादसा हो गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया।

हादसे के समय ट्रैक्टर में 3 से 4 बालिकाएं, एक महिला और चालक सवार थे। दुर्घटना में सभी को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद घायलों को निजी वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रैक्टर पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

===========

शामगढ़- मिडिल स्कूल रोड का नाम अब नंदी रोड के नाम से जाना जाएगा , आशीर्वाद रिसोर्ट के सामने नदी का चबूतरा बना दिया गया है एवं शीघ्र ही नंदी भी स्थापित की जाएगी- नप अध्यक्ष प्रतिनिधि

==========

सुवासऱा:-नाबालिक युवती के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके, आपत्तिजनक विडीयो बना कर ब्लेकमेल करने वाले राजस्थान डग निवासी आरोपी आरिफ़ खान पठान के खिलाफ सुवासरा पुलिस ने मामला दर्ज किया।

=========

सुवासरा:-गांव कांटिया तहसील सुवासरा जिला मंदसौर चोरों के हौसले बुलंद दिन में घर के ताले तोड़े सामान बाहर फेंक अलमारी से निकालकर ले उड़े 1 बजे के लगभग 2 चोर पल्सर गाड़ी लेके आए थे।

=======

गणपत लाल चौहान (सेन)को पेट में लगी गोली

गरोठ- बीती रात्रि गरोठ थाना क्षेत्र के गांव बालौदा में ट्रैक्टर चोरी की नीयत से आए चोरों ने ट्रैक्टर मालिक के जग जाने के कारण उन पर फायर कर दिया , जिससे 62 वर्षीय गणपत लाल चौहान (सेन)को पेट में गोली लगी , जिसमें घायल गणपतलाल को गरोठ अस्पताल लाया गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया गया है , चोर संख्या में लगभग 5 बताए जा रहे हैं ,

ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ दरबार गोपालसिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रैफर कर दिया गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि करीब 4 से 5 लोग थे। जिनका पीछा करने पर दो तीन जगह उन्होंने फायर किए। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कंजरो ने करीब 3 से 4 जगह चोरी की वारदात करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर गरोठ पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है

==============

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा

गरोठ थाने के एसआई और प्रधान आरक्षक के विरुद्ध ज्ञापन, धलपट के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसआई जया भारद्वाज और प्रधान आरक्षक मानसिंह भाटी सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की

========

पर्यावरण बचाने का संकल्प लेकर घर से निकले पर्यावरण प्रेमी

मंदसौर जिले के शामगढ़ में पहुंचे पर्यावरण बचाने का संकल्प लेते हुए पर्यावरण प्रेमी फूलचंद वर्मा ने कई सालों से पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया और इस संकल्प को लेकर मैदान में उतरे, कई जगहों पर जाकर पर्यावरण को लेकर आम जनता एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं को जागृत किया गया। पर्यावरण आज हमारे लिए क्यों आवश्यक है, और पर्यावरण को लेकर हमें क्या फायदा मिलता है। इन सभी बातों को लेकर पर्यावरण प्रेमी जगह-जगह जाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। बाइक के माध्यम से कई नगर शहर और कस्बों में पहुंचकर फूलचंद वर्मा द्वारा किया जा रहा है। जागृत फिलहाल शामगढ़ होते हुए राजस्थान की ओर निकले।

==========

चंदवासा में जुए पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

चंदवासा। शामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी चंदवासा ने अवैध जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ताश पत्तियों से जुआ खेलते दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस को 8 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चंदवासा में शनि मंदिर के पास ओटले पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान किशोर पिता भगवानलाल गेहलोत उम्र 33 वर्ष एवं बाबूलाल पिता शंकरलाल माली उम्र 43 वर्ष निवासी चंदवासा के रूप में हुई। तलाशी में 1050 रुपए नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए। पुलिस ने धारा 13 जुआ एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

========

=======

सीतामऊ रोजगार मेले में 132 युवाओं का हुआ पंजीयन, 82 का हुआ प्राथमिक चयन

मंदसौर 11 फरवरी 2026 / मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद पंचायत परिसर सीतामऊ में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. प्रभांशु कुमार सिंह एवं जनप्रतिनिधियों ने किया।

रोजगार मेले में कुल 132 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 82 युवाओं का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। एसआईएस सुरक्षा भर्ती के अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले के पांचों विकासखंडों में मेले का आयोजन पूर्ण होने के पश्चात सुरक्षा भर्ती में चयनित यूवाओ की संख्या पृथक से प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

==============

पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित आराधना हॉल में होंगी लोक गायन-भक्ति गायन एवं नृत्य नाटिका की प्रस्तुति

महाशिवरात्रि 15 फरवरी शाम 6:30 बजे होगा आयोजन

मंदसौर 11 फरवरी 26/ संस्कृति विभाग, म.प्र. शासन एवं जिला प्रशासन मंदसौर द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित आराधना हॉल में शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियों पर एकाग्र “महादेव महोत्सव” का आयोजन 15 फरवरी, 2026 को सायं 6.30 बजे से किया जाएगा। समारोह में लोक गायन, शिव केंद्रित नृत्य नाटिका एवं भक्ति गायन की प्रस्तुतियाँ संयोजित की जाएंगी।

महोत्सव में पहली प्रस्तुति इंदौर के मुकेश चौहान एवं साथी कलाकारों के लोक गायन की होगी। इसके पश्चात देवास के प्रफुल्ल सिंह गहलोत एवं साथी कलाकार शिव केंद्रित नृत्य नाटिका पेश करेंगे। अंतिम सभा में भोपाल के अखिलेश तिवारी एवं साथी कलाकार भगवान शिव पर केंद्रित भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे।

===========

गरोठ में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला 12 फरवरी को

मंदसौर 11 फरवरी 26 / म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मंदसौर जिले में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 12 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक जनपद पंचायत परिसर, गरोठ में किया जाएगा। यह जानकारी मिशन से श्री अनिल मरावी द्वारा दी गई।

रोजगार मेले में नवभारत फर्टिलाइजर्स (इंदौर), मारुति सुजुकी (गुजरात), लाइम कंपनी (अहमदाबाद), एस.आई.एस. इंडिया (नीमच), मुथुट माइक्रो फाइनेंस (बांसवाड़ा, राजस्थान), एलआईसी लाईफ इंश्योरेंस (मंदसौर), गैल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (गुना), एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस (मंदसौर), सिद्धिविनायक बॉयो फर्टिलाइजर्स (मंदसौर), अटेला ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज (दलौदा), एलएनटी फाइनेंस (इंदौर), एस.के.एम.पी. मीडिया टेक्नोलॉजी प्रा.लि. (पिपलिया मंडी) सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।

इन कंपनियों द्वारा लाईफ मित्र, सेल्स ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ट्रेनी, कस्टमर केयर, इंश्योरेंस एजेंट, सिविल सिक्योरिटी गार्ड, कलेक्शन ऑफिसर, वेल्डर, सीएनसी ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फ्रंटलाइन स्टाफ, कलेक्शन स्टाफ एवं अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। मेले में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा/रिज्यूम, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक अंकसूचियों की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर आएं।

अधिक जानकारी के लिए म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत मंदसौर (म.प्र.) के दूरभाष क्रमांक 07422-292016 पर संपर्क किया जा सकता है।

===============

समर्थन मूल्य पर सात मार्च तक होगा गेहूं उपार्जन के लिये पंजीयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

  • मातृ मृत्यु दर 173 से घटकर 142 और शिशु मृत्यु दर 41 से हुई घटकर 37
  • आयुष्मान योजना से उपचार में मध्यप्रदेश देश में प्रथम
  • बालाघाट में होने वाली कृषि कैबिनेट पूरे क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में लाने के संकल्प का होगा प्रतीक
  • प्रदेश के सभी अभयारण्यों में करेंगे रेस्क्यू सेंटर की व्यवस्था
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़ने पर दी बधाई
  • प्रदेश में जल्द ही लाए जाएंगे जंगली भैंसा
  • वन्य जीव पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन, वन और संस्कृति विभाग समन्वित रूप से बनाएं कार्य योजना
  • प्रदेश में टेक्सटाइल यूनिटों की स्थापना को करें प्रोत्साहित
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद् की बैठक से पहले मंत्रीगण को किया संबोधित

मंदसौर 11 फरवरी 26 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में गेहूं का उपार्जन के लिये पंजीयन 7 फरवरी से आरंभ हो गया है, यह 7 मार्च तक जारी रहेगा। प्रदेश में 3186 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं का समर्थन मूल्य गत वर्ष से 160 रुपए अधिक है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक संदेश मिला है। प्रदेश में मातृ मृत्यु दर 173 से घटकर 142 और शिशु मृत्यु दर 41 से घटकर 37 हो गई है। टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश देश के 5 शीर्ष राज्यों में शामिल है। सिकल सेल उन्मूलन के लिए प्रदेश में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयुष्मान योजना के माध्यम से उपचार में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। एयर एंबुलेंस सेवा और राहवीर योजना के क्रियान्वयन में भी निरंतर प्रगति हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले हुए वंदे मातरम के सामूहिक गान के बाद, अपने संबोधन में यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आहवान किया कि सभी जिलों में विक्रमोत्सव और गुड़ी पड़वा का पर्व उल्लास और उत्साह से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके तत्काल बाद प्रदेश में जल गंगा अभियान आरंभ हो जाएगा जो 3 महीने तक जारी रहेगा। उन्होंने मंत्रीगण को अपने-अपने जिलों में अभियान की गतिविधियों के व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को नक्सलियों से मुक्त करने के उपलक्ष में 9 फरवरी को बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाकौशल क्षेत्र की कृषि कैबिनेट बालाघाट में की जाएगी, जो पूरे क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा में लाने के संकल्प का प्रतीक होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश को रेल के क्षेत्र में सिंगरौली जबलपुर ट्रेन की सौगात प्राप्त होने वाली है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेस्क्यू सेंटर और जू एक साथ विकसित करने की योजना है, इसके अंतर्गत जबलपुर और उज्जैन में गतिविधियां आरंभ हुई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जहां अभयारण्य हैं वहां रेस्क्यू सेंटर की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन्य जीव पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिये पर्यटन, वन और संस्कृति विभाग समन्वित रूप से कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में चीतों के परिवार में वृद्धि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया मैं विलुप्त हो रही वन्य प्रजाति पुनर्जीवित हो रही है। प्रदेश में चीतों की संख्या 35 हो गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही और भी खुशखबरी मिलेगी। उन्होंने बताया कि इंदौर जू से भी व्हाइट टाइगर की संख्या में वृद्धि का शुभ समाचार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से प्रदेश में वन्य जीवों के पुनर्स्थापना के संबंध में हुई चर्चा के परिणाम स्वरूप अब प्रदेश में जंगली भैंसा भी लाए जा रहे हैं। साथ ही बोत्सवाना से 8 चीते 28 फरवरी को प्रदेश में लाऐ जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपए रखा गया है, जो पिछली बार की एमएसपी से अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 51 लाख 74 हजार मीट्रिक टन धान का उत्पादन हुआ। प्रदेश में 8 लाख 59 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया, जिसमें से 7 लाख 89 हजार से अधिक किसानों ने स्पॉट बुकिंग कर धान उत्पादन में अपना योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा इस वर्ष प्रदेश में गेहूं की पर्याप्त पैदावार होने की संभावना है, राज्य सरकार के पास भंडारण की समुचित व्यवस्था है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंत्रीगण अपने-अपने क्षेत्र में वस्त्र उद्योग इकाई स्थापना की संभावनाओं को भी देखें तथा मूलभूत आवश्यकता वाले रोजगारपरक टेक्सटाइल यूनिटों की अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापना के लिए प्रयास करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गत दिवस हुई उनकी हरिद्वार यात्रा के संबंध में भी जानकारी दी।

============

बजट प्रस्तावों में सभी क्षेत्रों और वर्गों के विकास तथा कल्याण का रखा गया है ध्यान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री के समक्ष वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों का हुआ प्रेजेंटेशन

मंदसौर 11 फरवरी 26 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों में सभी क्षेत्रों और वर्गों के विकास तथा कल्याण का ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बजट प्रस्तावों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बेहतर बताते हुए उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा के दृष्टिकोण तथा प्रस्ताव तैयार करने में विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा किए गए परिश्रम की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन दिया गया। मंत्रालय में हुई बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव (वित्त) श्री मनीष रस्तोगी तथा वित्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्रि-परिषद के समक्ष भी आज ही बजट प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन हुआ। मंत्रि-परिषद द्वारा अनुमोदित बजट 18 फरवरी को उप मुख्यंमत्री श्री देवड़ा द्वारा विधान सभा में प्रस्तुत किया जायेगा।

============

मध्‍यप्रदेश पुलिस की ऑपरेशन मुस्कान के तहत प्रभावी कार्यवाही

विगत 5 दिनों में राजस्‍थान, उत्‍तरप्रदेश एवं प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से27 नाबालिग बालक-बालिकाएं सुरक्षित दस्तयाब की गई

मंदसौर 11 फरवरी 26 / मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संचालित ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं खोज हेतु निरंतर, समन्वित एवं तकनीकी रूप से सशक्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत 5 दिन में पुलिस टीम ने प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से27 नाबालिग/गुमशुदा बालक-बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।

शिवपुरी- जिले में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत कुल 05 नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में अपहृत नाबालिग बालक को मात्र 10 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। वहीं थाना तेंदुआपुलिस ने दो नाबालिक बालिका एवं थाना सुभाषपुरा पुलिस ने एक अपहृत नाबालिग बालिका को जयपुर, राजस्थान से सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। इसके अतिरिक्त थाना नरवर पुलिस ने भी अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाबकर परिजनों के सुपुर्द किया।

सीहोर- जिले में 04 नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है। थाना आष्टा, जावर, रेहटीएवं भैरूंदापुलिस द्वारा गठित टीमों ने तकनीकी सहायता से नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया, साथ ही अपहरण के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

सीधी-थाना कोतवाली क्षेत्र में चीता मोबाइल टीम द्वारा 03 वर्षीय मासूम बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया, वहीं थाना मझौली पुलिस द्वारा महाराष्ट्र एवं गुजरात से दो नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विदिशा-जिले में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत कुल 02 नाबालिग बालिकाओं कोदस्तयाब किया गया। शमशाबाद एवं गंजबासौदा थाना पुलिस द्वारा घर से नाराज होकर चली गई नाबालिग बालिकाओं को त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सकुशल दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया।

अशोकनगर- जिले में थाना ईसागढ़ पुलिस द्वारा दो अलग अलग कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया।

बैतूल- जिले में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 02 नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है। थाना कोतवाली बैतूल पुलिस द्वारा दोनों नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

उज्जैन- जिले में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा राजस्थान के सांवलियाजी से दो बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर अपहरण में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया तथा 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कटनी- जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 02 नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है। थाना बरही पुलिस द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों से दोनों बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया गया।

उमरिया-थाना मानपुर पुलिस टीम ने लगभग 1200 किलोमीटर दूर सिलवासा (दादर एवं नगर हवेली) से 15 वर्षीय गुमशुदा बालिका को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सकुशल दस्तयाबकिया।

मंदसौर- थाना दलौदा पुलिस ने150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर लगभग 700 किलोमीटर दूर ग्रेटर नोएडा, उत्तरप्रदेश से 16 वर्षीय अपहृत नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल दस्तयाबकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार दतिया, देवास एवं बड़वानी पुलिस ने 01-01अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है।

ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत की गई प्रदेश भर में की गई यह कार्रवाई स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस नाबालिगों एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूर्णतः प्रतिबद्ध, सतर्क एवं संवेदनशील है। अंतर्राज्यीय समन्वय, तकनीकी दक्षता एवं समयबद्ध कार्रवाई के माध्यम से पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है।

=========

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}