अपराधमंदसौर जिलासुवासरा
छात्रा को इंस्टाग्राम पर लड़के से दोस्ती पड़ी महंगी ,छात्रा से 63 हजार रु लिए और दुष्कर्म किया, आरोपी का पुलिस लेगी रिमांड

छात्रा को इंस्टाग्राम पर लड़के से दोस्ती पड़ी महंगी ,छात्रा से 63 हजार रु लिए और दुष्कर्म किया, आरोपी का पुलिस लेगी रिमांड
सुवासरा। नगर में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले छात्र के साथ डॉग जिला झालावाड़ राजस्थान के निवासी युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके बातचीत शुरू होने के बाद वीडियो कॉलिंग रिकॉर्ड कर छात्रा को ब्लैकमेलिंग किया व 63000 की ठगी करने के बाद भी मन नहीं भरा तो सुवासरा में शामगढ़ रोड़ स्थित रिसोर्ट में बुलाकर दुष्कर्म का अंजाम दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार सुवासरा नगर के 17 वर्षी छात्र के साथ इंस्टाग्राम पर राजस्थान जिला झालावाड़ के डग निवासी आदिल पिता आरिफ खान उम्र 21 वर्ष ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और अपनी बातों में फंसा कर वीडियो कॉल किया इस दौरान वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग कर लिया इसके बाद नाबालिक को वीडियो कॉल वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग किया छात्र से आरोपी युवक ने 63000 की ठगी कर वसूल लिए वही वीडियो वायरल करने की धमकी दिखाकर होटल रिसोर्ट में मिलने के लिए बुलाया डर के मारे छात्रा होटल में मिलने के लिए पहुंचे तो युवक ने छात्रा से जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता छात्रा ने जब थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो पूरा मामला सामने आया पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार किया कर लिया है वही उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य घटनाओं कि पुछताछ को लेकर पुलिस द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश का डिमांड लेगी।सुवासरा थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने बताया कि नाबालिक छात्रा को वीडियो कॉल के नाम पर ब्लैकमेलिंग कर बलात्कार करने वाले आरोपी आदिल खान पठान को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने छात्रा से करीब 63000 ब्लेकमैल कर लिया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लगी।
===========


