कर्मचारी संघनीमच
विद्युत मण्डल के पेंशनरों का धरना/आन्दोलन संपन्न

विद्युत मण्डल के पेंशनरों का धरना/आन्दोलन संपन्न
नीमच :- विद्युत मण्डल के पेंशनर्स एवं फेमेलि पेंशनर्स द्वारा 2 सूत्रीय मांगों के लिए 11 फरवरी को एक दिवसीय धरना/आन्दोलन दाना ओली फ्युज काल केन्द्र 40 नम्बर भारत माता चौराहे पर आयोजित किया गया । विद्युत पेंशनर्स संगठन के जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा बताया कि विद्युत मण्डल के पेंशनरों की 2 प्रमुख मांगे जिसमें पेंशन की गारंटी एवं केन्द्र सरकार द्वारा घोषित तिथि एवं दर से मंहगाई राहत के भुगतान के लिए विद्युत मण्डल के 4 प्रमुख पेंशनर संगठनों द्वारा प्रदेश स्तर पर संयुक्त संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है एवं मोर्चा के आव्हान पर प्रदेश भर में क्रमबद्ध आन्दोलन चलाये जा रहे है। जिसके प्रथम चरण में प्रदेश भर में दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को श्रीमान कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्रीजी को ज्ञापन प्रेषित किया गया था परंतु उस पर कोई सुनवाई नही होने के कारण द्वितीय चरण में प्रदेश भर में वृत्त स्तर पर एक दिवसीय धरना/आंदोलन आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक संपन्न किया गया । म.प्र.शासन तथा कंपनी प्रशासन द्वारा पेंशनर्स की मांगे नहीं मानने पर तृतीय चरण में कंपनी मुख्यालयों पर यथा जबलपुर ,भोपाल एवं इन्दौर में अलग -अलग तिथियों में धरना आन्दोलन किया जावेगा एवं चतुर्थ चरण में भोपाल में धरना/आन्दोलन किया जावेगा। आन्दोलन में जावद रतनगढ मनासा रामपुरा कुकडेश्वर जीरन तथा नीमच के पेंशनर्स तथा फेमेलि पेंशनर्स बडी संख्या मे उपस्थित थे।
आन्दोलन को प्रमुख पेंशनर्स के श्री सी के शर्मा, श्रीपाल जैन, शंभूलाल बगाडा, वासुदेव ऐरन, तृतीय कर्मचारी संघ के देवेन्द्र पंवार, संयुक्त विभाग के बालचंद वर्मा तथा विधुत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपसचिव भूपाल सिंह राठौर, जिला सचिव सुरजमल आर्य, जिला उपाध्यक्ष श्यामसुन्दर अग्रवाल, किशोर बागडी, जी पी गोयल, अजाक्स के रमेश कदम एवं अन्य वक्ताओं द्वारा संबोधित किया गया तथा सहयोगी पेंशनर्स संगठनो ने आगे भी आन्दोलन में सहयोग एव पूर्ण समर्थन देने की बात कही। धरना प्रदर्शन के पश्चात सायं. 4 बजे अधीक्षण अभियंता नीमच के माध्यम से माननीय मुख्य मन्त्री जी को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। तत्पश्चात् धरना स्थल पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया । आन्दोलन में श्री मनोहरलाल शर्मा, मंगलदास बैरागी, महादेव तरता, बंशीलाल राठौर, मोहनलाल आडा, मोहन हर्रा, कैलाश मण्डोवरा, राधेश्याम सेन, किशोर बागडी, चम्पालाल गेहलोत, मदन बोरीवाल, लालसिंह राठोर, भेरूलाल शर्मा , देवीलाल हाडा, चांद अली, रफीक मोहम्मद मंसूरी, मुकेश शर्मा, कैलाश श्योपुरा, दिलीप तुगनावत, परमानंद उज्जैनिया , पुष्पा यादव, श्यामादेवी विश्वकर्मा, भंवरबाई गुर्जर, निर्मला बैरागी, प्रेमलता प्रजापति, सीताबाई , पुष्पा मलेसिया सहित भारी संख्या मे पेशनर्स तथा फेमेलि पेंशनर्स उपस्थित थे। सभा के अंत मे उपस्थित सभी का आभार पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्यामसुन्दर बैरागी ने माना।


