विकासझालावाड़डग

1622 करोड़ की स्वीकृति, 9727 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, चौमहला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

छोटी कालीसिंध पर बनेगा डैम, गंगधार को 1622 करोड़ की सौगात

चौमहला/झालावाड़।

रिपोर्टर रमेश मोदी

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में बजट भाषण के दौरान झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड को बड़ी सौगात दी। छोटी कालीसिंध एवं चाचूर्णी नदी पर मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत फव्वारा पद्धति से सिंचाई व्यवस्था के लिए 1 हजार 622 करोड़ रुपये की स्वीकृति की घोषणा की गई है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बांध निर्माण के बाद चौमहला-गंगधार क्षेत्र के लगभग 32 गांवों की 9 हजार 727 हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी। साथ ही आगामी वित्त वर्ष में 50 करोड़ रुपये के प्रारंभिक कार्य भी किए जाएंगे।

परियोजना की घोषणा से क्षेत्र के किसानों एवं आमजन में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल लंबे समय से इस नदी पर बांध निर्माण के लिए प्रयासरत थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सरकार बनने पर छोटी कालीसिंध नदी पर बड़ा बांध बनाने का वादा किया था।

घोषणा के बाद भाजपा मंडल चौमहला के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}