पिपलिया जोधा में: “करणी सेना परिवार” लिखी कार से पहुंचे लोगों पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप
ढोढर। पिपलिया जोधा गाँव में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एक कार, जिस पर “करणी सेना परिवार” लिखा हुआ था, में सवार कुछ लोग गाँव में पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त लोग बाछड़ा समाज के घरों में जाकर लड़कियों की मांग कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
गौरतलब है कि 30 जनवरी को जीवन सिंह द्वारा देहव्यापार बंद कराने की मांग को लेकर पुलिस चौकी का घेराव किया गया था। वहीं अब ग्रामीणों का आरोप है कि आज पकड़े गए लोग जीवन सिंह से जुड़े बताए जा रहे हैं। एक ओर जहां सार्वजनिक रूप से देहव्यापार बंद कराने की बात कही गई थी, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का दावा है कि उन्हीं से जुड़े कुछ लोग इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा देते नजर आए।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और तुरंत माननखेड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।फिलहाल मामले की जांच जारी है।



