बीते दिनों ओलावृष्टि से हुआ भारी नुकसान, किसानों ने सांसद सुधीर गुप्ता को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन के साथ किसानों ने कहा शीघ्र दिलाया जाए मुआवजा

बीते दिनों ओलावृष्टि से हुआ भारी नुकसान, किसानों ने सांसद सुधीर गुप्ता को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन के साथ किसानों ने कहा शीघ्र दिलाया जाए मुआवजा
पालसोड़ा: – पालसोड़ा सहित भंवरासा क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर प्रभावित किसानों ने शनिवार को क्षेत्र में आए सांसद सुधीर गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर बिमाओर मुआवजे की मांग की। किसानों ने बताया कि अचानक हुई ओलावृष्टि के कारण अफीम सहित गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य रबी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मांग की कि नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवज़ा प्रदान किया जाए। किसानों का कहना है कि फसल खराब होने से उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है और आगामी खेती को लेकर भी संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से सांसद सुधीर गुप्ता को आवेदन सौंपते हुए कहा कि बीते दिन एक फरवरी को हुई भंवरासा सहित पालसोड़ा में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे अफीम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, वही साथ ही साथ अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ हे, वही अफीम की फसल के कई प्लाट पूरी तरह से नष्ट हो चुके है, वही कई प्लाटो में फूल के साथ डोडे बनना शुरू हो गए थे जो कि ओलावृष्टि के कारण टूटकर नीचे गिर गए, जिसमें अफीम की फसल से पोस्ता लेने की सुविधा दिलवाई जाए, ओर साथ ही साथ अन्य फसलों में जो नुकसान हुआ है उसका बीमा ओर मुआवजा अतिशीघ्र दिलवाया जाए, इस मौके पर पालसोड़ा भंवरासा सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित थे !


