पचपहाड़ (Pachpahar)झालावाड़

हनुमान बस्ती भैंसोदामंडी में सम्पन्न हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन 

हनुमान बस्ती भैंसोदामंडी में सम्पन्न हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन

भवानीमंडी- नगर से जुड़ी हनुमान बस्ती भैंसोदा मंडी में विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

विराट हिन्दू सम्मेलन में शोभा यात्रा का शुभारंभ द्वादश ज्योतिर्लिंगों नीलकंठ महादेव मंदिर भैंसोदामंडी से हुआ जिसमें घोड़े,बैंड व ढोल के साथ आकर्षक झांकियां जिनमें चंद्रशेखर आजाद,स्वामी विवेकानंद, झांसी की रानी एवं मां दुर्गा की झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। डीजे की धुन पर मातृशक्ति सर पर कलश धारण कर एवं पुरुष वर्ग केसरिया रंग के साफे और हाथों में भगवा ध्वज लेकर चले। शोभा यात्रा बस्ती क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होती हुई।

समापन स्थल पर विशाल धर्मसभा में परिवर्तित हुई । इस दौरान मंचस्थ अतिथियों में राष्ट्रीय संत नमन ओझा,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गरोठ जिले के जिला प्रचारक शुभम एवं मातृ शक्ति के रूप में पूजा गाडुलिया लुहार उपस्थित रहीं। साथ ही श्री नीलकंठ महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष रामबिलास शर्मा,अयोजन समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह सिसोदिया,मारुतिनंदन हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता एवं नीलकंठ महादेव मंदिर के पूर्व अध्यक्ष एवं भामाशाह मोहन विश्वकर्मा मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम भारत माता की पूजा अर्चना की गई।

मातृ शक्ति वक्ता पूजा द्वारा नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला गया। वहीं मुख्यवक्ता शुभम द्वारा संघ की गौरवमय संघ यात्रा एवं समाज में पंच परिवर्तन स्व का बोध,पर्यावरण संरक्षण,कुटुंब प्रबोधन,नागरिक कर्तव्यों के पालन एवं सामजिक समरसता के विषयों पर ओजस्वी वक्तव्य के उपरांत राष्ट्रीय संत नमन महाराज द्वारा हिन्दू धर्म की उपयोगिता भारत के हिन्दू राष्ट्र होने,गो हत्या को बंद करने,एक जुटता से रहने एवं हिन्दू जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की बात प्रबलता से कही गई।

कार्यक्रम में ओजस्वी कविताओं का पाठ किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ ,पारितोषिक वितरण,भारतमाता एवं समापन सभी के समरसता सहभोज से हुआ। धर्मसभा में क्षेत्र के सैकड़ों हिन्दू परिवार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}