झालावाड़पचपहाड़ (Pachpahar)

15 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा: एनडीपीएस केस में था फरार

15 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा: एनडीपीएस केस में था फरार

भवानीमंडी | एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश को भवानीमंडी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जिला कोटपुतली-बहरोड़ के विराटनगर थाने के एक प्रकरण में वांछित था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस थाना विराटनगर, जिला कोटपुतली-बहरोड़ के प्रकरण संख्या 06/2025 में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी भैरूलाल फरार चल रहा था। आरोपी पर बीएनएस की धारा 193(9) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।

रामठी निवासी है आरोपी:-

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भेरूलाल पुत्र मांगीलाल (35) जाति सांधिया राजपूत, निवासी रामठी, थाना भवानीमंडी, जिला झालावाड़ के रूप में हुई है।

विशेष टीम ने दी दबिश:- एसपी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के सुपरविजन और वृताधिकारी भवानीमंडी प्रेमकुमार (आरपीएस) के निर्देशन में थाना प्रभारी भवानीमंडी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार दबिश और निगरानी के बाद आरोपी को डिटेन कर धारा 126-170 बीएनएस में गिरफ्तार किया।

15 हजार का था इनाम:-फरारी के चलते आरोपी पर जिला पुलिस अधीक्षक, कोटपुतली-बहरोड़ की ओर से 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी की सूचना संबंधित थाना विराटनगर को भेज दी गई है।

टीम में शामिल पुलिसकर्मी:– प्रमोद कुमार, पु.नि., थानाधिकारी, भवानीमंडी, सोनू कुमार, कानि. 729, वृत कार्यालय भवानीमंडी ,नारायण, कानि. 910, पुलिस थाना भवानीमंडी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}