पोरवाल महासंघ मे महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजक पद पर नाहरगढ़ की श्रीमती ललिता गुप्ता नियुक्त

पोरवाल महासंघ मे महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजक पद पर नाहरगढ़ की श्रीमती ललिता गुप्ता नियुक्त
बाजखेड़ी।पोरवाल समाज की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ (रजि.) नई दिल्ली मे महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक पद पर श्रीमती ललिता मुकेश गुप्ता नाहरगढ़ को नियुक्त किया गया है उक्त नियुक्ति अखिल भारतीय पोरवाल महासभा प्रधान कार्यालय शामगढ़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच की अनुशंसा पर पोरवाल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता कोटा,राष्ट्रीय महामंत्री इंजी. योगेंद्र गंगराडे इंदौर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गणपतलाल गुप्ता अलीराजपुर ने की, विदित है की श्रीमती ललिता गुप्ता वर्तमान मे अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा (मध्यप्रदेश इकाई) मे प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर रही है।
परिवारजनो व महिला महासभा के पदाधिकारियों द्वारा बधाई प्रेषित क़र मातृ शक्ति के लिए नेतृत्व के अवसर को बढ़ाने , महिला कल्याण व समाज उत्थान के नए नए सोपानो को प्राप्त करने की शुभकामनायें दी गई।



