समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 08 फरवरी 2026 रविवार

/////////////////////////////////////
ख़बरें सोशल मीडिया बाजार से….…………..
सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी :शादी का वादा टूटना दुष्कर्म नहीं;
आपसी सहमति के रिश्ते टूटने पर आपराधिक केस नहीं बनता, सुप्रीम कोर्ट ने शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म के आरोप में दर्ज एफआइआर को रद करते हुए कहा है कि यह मामला आपसी सहमति से बने रिश्ते में बाद में उत्पन्न हुए मतभेदों का है। अदालत ने स्पष्ट किया कि हर वह रिश्ता जो विवाह तक नहीं पहुंचता, उसे स्वतः ही झूठे वादे या दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता, किसी महिला को मजबूर नहीं कर सकते, SC ने युवती को 30 हफ्ते की प्रेगनेंसी खत्म करने की दी इजाजत, 6 फरवरी को एक महत्वपूर्ण फैसले में महिला की प्रजनन स्वतंत्रता को अजन्मे बच्चे के अधिकार से अधिक महत्वपूर्ण बताया।
===============
RBI नए नियम लाने वाला है. आर्थिक मदद
नई दिल्ली-ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नए नियम लाने वाला है। रिजर्व बैंक के मुताबिक अगर किसी ग्राहक के साथ छोटा-मोटा ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो उसे कुछ आर्थिक मदद दी जाएगी। हालांकि इसकी लिमिट तय होगी। नए नियमों के मुताबिक अगर आपके साथ कभी ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है और आपके पैसे डूब जाते हैं, तो आरबीआई आपको 25,000 रुपये तक की मदद दे सकता है।
यह कदम ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट में और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए उठाया जा रहा है। रिजर्व बैंक जल्द ही इस बारे में ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी करेगा। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गवर्नर ने बताया कि यह नियम इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग फ्रॉड में ग्राहक की जिम्मेदारी को लेकर भी जांच करेगा।
=============
यात्री के पास मूल पहचान पत्र होना अनिवार्य
रेलवे बोर्ड के नए निर्देश के अनुसार यदि आप किसी आरक्षित श्रेणी (स्लीपर/एसी) में यात्रा कर रहे हैं, तो टिकट पर दर्ज कम से कम एक यात्री के पास मूल पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
मान्य पहचान पत्रों में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट आदि शामिल है।
यदि कोई भी एक यात्री मूल पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है, तो उस PNR के सभी यात्रियों को बिना टिकट माना जाएगा। ऐसी स्थिति में जुर्माना और दंडात्मक शुल्क वसूला जा सकता है।
==============
चेक प्राप्त कर लाखों रुपए की वसूली, कांग्रेस नेता सहित तीन व्यक्ति पर कार्यवाही हुई
मंदसौर-अनाधिकृत रूप से फरियादी का चेक प्राप्त कर लाखों रुपए की वसूली मामले में न्यायपालिका न्यायालय सीतामऊ ने शामगढ़ नगर के युवा कांग्रेस नेता सहित तीन व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318 (420) पर कार्यवाही हुई खबर….
===========
सुरजना में दी दबिश एमडी की फैक्ट्री पर बड़ी कार्यवाही
मंदसौर; गरोठ क्षेत्र में मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,पूरे सब डिविजन के फोर्स ने गरोठ क्षेत्र के सुरजना में दी दबिश एमडी की फैक्ट्री पर बड़ी कार्यवाही,गरोठ से लेकर अफजलपुर तक के थाना प्रभारी से लेकर पुलिस बल मौके पर,
======.
गर्भस्थ शिशु’ भी माना जाएगा पिता का आश्रित
इंदौर कोर्ट का बड़ा फैसला, ‘गर्भस्थ शिशु’ भी माना जाएगा पिता का आश्रित, मृतक आरक्षक के परिवार को मिलेंगे 51 लाख
सड़क दुर्घटनाओं में मुआवजे के दावों को लेकर इंदौर जिला न्यायालय ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण कानूनी मिसाल कायम की है। कोर्ट ने अपने एक फैसले में माना है कि पिता की मृत्यु के समय यदि बच्चा मां के गर्भ में है, तो भी उसे पिता की आय पर ‘आश्रित’ माना जाएगा।
============
सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंदसौर जिले में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।
मंदसौर-पुलिस अधीक्षक श्री तात्या सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन में वायडी नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवांशु माली के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विक्रम वास्कले व उनकी टीम ने सांप्रदायिक माहौल खराब करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
23 जनवरी 2026 की है। वायडी नगर थाना क्षेत्र के नाका नंबर 10 पर आरोपी ने जानबूझकर गौवंश का सिर काटकर सड़क पर फेंक दिया था। इसका उद्देश्य शहर का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ना और हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना बताया गया। मामले में थाना वायडी नगर पर धारा 299 बीएनएस एवं गौवंश प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 और 9 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई और अवैध गौवंश तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान मुख्य आरोपी सद्दाम पिता ताहिर हुसैन सौड उम्र 32 वर्ष निवासी मुल्तानपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार इस मामले में दूसरा आरोपी अप्पु पिता ताहिर हुसैन सौड निवासी मुल्तानपुरा फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। उस पर भावगढ़ थाना क्षेत्र में गौवंश अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है। वर्तमान मामले में भी वायडी नगर थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक शिवांशु माली, उपनिरीक्षक विक्रम वास्कले, उपनिरीक्षक गोपाल परिहार और आरक्षक कमल पाल की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
=========
अभिव्यक्ति स्थल पर हर रविवार सजेगा जैविक हाट बाजार
मंदसौर 7 फरवरी 26 / जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को उनकी उपज के लिए उचित विपणन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अभिव्यक्ति स्थल, महाराणा प्रताप बस स्टैंड के पास, मंदसौर में जैविक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है।
उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री रविंद्र मोदी ने बताया कि यह जैविक हाट बाजार प्रत्येक रविवार, प्रातः 11.00 बजे से नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। इस हाट बाजार में मंदसौर जिले के जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक, कृषक समूह तथा स्व-सहायता समूह अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को विक्रय कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री हेतु यह एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। साथ ही उपभोक्ताओं को शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक एवं रसायन मुक्त उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध होंगे।
जिले के समस्त जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों, उत्पादक समूहों तथा क्रेता-विक्रेताओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जैविक हाट बाजार में सहभागिता करें। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: – 9630202379, 6269698309
===========
शासकीय / प्रायवेट कार्यालयों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन नहीं किया तो 50 हजार रूपए का जुर्माना होगा
मंदसौर 7 फरवरी 26 / जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी बी.एल. बिश्नोई द्वारा बताया गया कि महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 द्वारा महिलाओं को कार्यस्थल पर सुगम वातावरण, सुरक्षा प्रदान करते हुए मजबूत शिकायत तंत्र प्रावधानित किया है। अधिनियम की धारा-4 के अंतर्गत प्रत्येक नियोजक आंतरिक समिति का गठन करेगा। प्रत्येक कार्यालय (शासकीय / प्रायवेट) जहां 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, ऐसे कार्यालय में एक आंतरिक समिति का गठन होना अनिवार्य है।
समिति के पीठासीन अधिकारी एवं सदस्यों की नियुक्ति अधिकतम तीन वर्ष के लिए होती है। तीन वर्ष पश्चात समिति का पुनर्गठन किया जाना होता है। जिले के प्रत्येक 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत शासकीय/ अशासकीय कार्यालय में समिति का गठन पीठासीन अधिकारी कार्यस्थल पर कार्यरत वरिष्ठ महिला कर्मचारी, वरिष्ठ महिला उपलब्ध न होने पर अन्य कार्यालय से किसी अन्य महिला को आमंत्रित किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त अशासकीय संस्थाओं में आंतरिक समिति का गठन करें अथवा पूर्व में गठित समितियों का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात नवीन समिति का गठन कर She BOX प्रोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करे, अन्यथा इस स्थिति में कार्यालयीन समिति का सही गठन या गठन न होने पर अधिनियम की धारा-26(1) के अनुसार 50 हजार रुपए की राशि से जुमनि से दंडित करने की कार्रवाई की जाएगी।
=============
मंदसौर जिले में विकासखण्ड स्तर पर 9 फरवरी से 12 फरवरी तक होंगे रोजगार मेले आयोजित
मंदसौर 7 फरवरी 26 / म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला अधिकारी द्वारा बताया गया कि मंदसौर जिले में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा। 9 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक जनपद पंचायत परिसर मल्हारगढ़, 10 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक जनपद पंचायत परिसर मंदसौर, 11 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक जनपद पंचायत परिसर सीतामऊ, 12 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक जनपद पंचायत परिसर गरोठ, 13 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत परिसर भानपुरा प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक विकास खण्ड में रोजगार मेला आयोजित होगा।
रोजगार मेले में आमंत्रित नवभारत फर्टिलाइजर्स, इंदौर म.प्र, मारुति सुजुकी गुजरात, लाइम कंपनी अहमदाबाद, एस.आई.एस. इंडिया नीमच, मुथुट मोईक्रो फाइनेंस कम्पनी बांसवाडा (राज), एल.आई.सी. लाईफ इंशोरेंस मंदसौर, गैल इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया गुना, एस.बी.आई. लाईफ इंशोरेंस मंदसौर, सिद्धिविनायक बॉयो फर्टिलाइजर्स मंदसौर, अटेला ऑर्गेनिक इंडस्ट्रिस दलौदा, मंदसौर, एल.एन.टी. फाइनेंस इंदौर, एस.के.एम.पी.मीडिया टेक्नोलॉजी प्रा.लि. पिपलिया मंडी आदी कंपनियों में विभिन्न पद लाईफ मित्र, सेल्स ऑफिसर, फिल्ड ऑफिसर, सेल्स एक्जीक्टीव, ट्रेनीस, कस्टमर केयर इंश्योरेंस ऐजेंट, सिविल सिक्योरिटी गॉर्ड, कलेक्शन ऑफिसर, वेल्डर सी.एन.सी. ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फ्रंटलाईन, कलेक्शन, फ्रेशसॉफ्टनेस ऑफिसर के लिए 8 वी, 10वीं, 12वीं, ITI, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं समस्त डिप्लोमाधारी आयु : 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के युवक युवतियां आवेदन कर सकते है।
मेले में उपस्थित होने वाले आवेदक अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, रिज्यूम, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, अंकसूचियों की फोटो कॉपी आवश्यक रुप से साथ लेकर आवें । अधिक जानकारी के लिए म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत मदंसौर (म.प्र), फोन नं. :- 07422-292016 पर सम्पर्क करें।
===========
मनरेगा बचाओ एवं बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के विरोध में आज 8 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जावेगा
मंदसौर । मनरेगा योजना को कमजोर करने, बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा कुछ दिनों पूर्व जिले में हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को हुए भारी नुकसान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में दिनांक 8 फरवरी 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे गांधी चौराहा मंदसौर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा ।
इस धरना प्रदर्शन का उद्देश्य प्रभावित किसानों की आवाज़ बुलंद करना तथा सरकार से तत्काल राहत एवं मुआवज़े की मांग करना है ।
धरना प्रदर्शन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य एवं पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण उपस्थित रहेंगे ।
धरना प्रदर्शन में मंदसौर जिले के किसान बंधु एवं कांग्रेसजन बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे । उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने दी ।
==========
वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई द्वारा कल 51 यूनिट रक्तदान किया जायेगा
कांग्रेस अजा विभाग के प्रदेश महासचिव एवं नीमच-मंदसौर प्रभारी हीरालाल परमार का 8 फरवरी को नीमच आगमन
नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)– मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति (अजा) विभाग के प्रदेश सचिव महेश वीरवाल ने प्रेस नोट में बताया की मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अजा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा नीमच-मंदसौर जिले के प्रभारी हीरालाल परमार आगामी 08 फरवरी 2026 को नीमच प्रवास पर रहेंगे।
सात दिवस कथा व हवन-पूजन का आयोजन हुआ
जिसमे प्रसादी पर भण्डारे के साथ समापनगरोठ में पोस्ट ऑफिस के सामने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी
गरोठ। नगर के पोस्ट ऑफिस के सामने 5 फरवरी 2026 को दिनदहाड़े मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई है। इस मामले में थाना गरोठ पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार फरियादी पंकज मगर पिता राधेश्याम, निवासी शामगढ़ नाका गरोठ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे से 1.30 बजे के बीच पोस्ट ऑफिस के सामने आरोपी धारासिंह पिता गोकुलसिंह धारासिंह पिता शंकरसिंह निवासी एवं उनके अन्य साथियों ने उसके साथ नंगी-नंगी गालियां दीं। फरियादी के अनुसार जब आसपास के लोग बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 296(ब), 351(3), 3(5) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 294, 506, 34 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
==============


