धर्मराजेश्वर मंदिर पर 03 दिवसीय मेले का आयोजन , प्रशासनिक अधिकारियो ने किया निरीक्षण

धर्मराजेश्वर मंदिर पर 03 दिवसीय मेले का आयोजन , प्रशासनिक अधिकारियो ने किया निरीक्षण
गरोठ-धर्मराजेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी से 03 दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा आयोजन की तैयारीयों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान गरोठ एसडीएम राहुल चौहान, सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति, शामगढ़ तहसीलदार किरण गेहलोत, नायब तहसीलदार भीमसिंह खराड़ी,लोकनिर्माण विभाग एसडीओ सौरभ गहलोत, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी रीना झजोरिया,चंदवासा चौकी प्रभारी मनोज महाजन, वन विभाग के अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधि द्वारा मंदिर प्रांगण से लेकर गर्भ ग्रह का निरीक्षण किया।
बैठक में एसडीएम राहुल चौहान ने पानी, बिजली और स्वास्थ्य सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई, एसडीएम ने बताया कि पूरे मेला पंडाल और मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने बताया कि मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान और कोटवार तैनात रहेंगे, वाहन पार्किंग को लेकर समिति से कहा कि वाहन पार्किंग के लिए एक राशि निर्धारित की जाए। जिसका बैनर वहां पर लगाया जाए।



