गरोठमंदसौर जिला

गरोठ में 45 लाख की खैर लकड़ी जब्त, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

गरोठ में 45 लाख की खैर लकड़ी जब्त, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

गरोठ। मंदसौर जिले के गरोठ में पुलिस और वन विभाग ने अवैध खैर लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 15 लाख रुपए की खैर लकड़ी जब्त की है। तस्करी में उपयोग किए जा रहे ट्रक की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। इस तरह कुल जब्ती का मूल्य लगभग 45 लाख रुपए आंका गया है।

यह कार्रवाई मंगलवार सुबह करीब 5 बजे गरोठ थाना क्षेत्र में की गई, जब ट्रक क्रमांक RJ 14 GJ 5515 को रोका गया। गरोठ थाना प्रभारी हरीश मालवीय के अनुसार, सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर वन विभाग को सूचित कर संयुक्त टीम बनाई गई।

गरोठ रेंजर अंकित भदोरिया ने जब्ती की पुष्टि की है। फिलहाल लकड़ी की मात्रा, स्रोत और गंतव्य की जांच जारी है। वन विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई करेगा।

========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}