व्यापार व्यवसाय

आज सर्राफा बाजार में मंदी, बाजार खुलते ही चांदी फिर लुढ़क गई, सोना भी सस्ता हुआ

आज सर्राफा बाजार में मंदी, बाजार खुलते ही चांदी फिर लुढ़क गई, सोना भी सस्ता हुआ

अमेरिका और भारत की व्यापार समझौते के बाद 3 फरवरी को सोना और चांदी के भावों में आई बढ़ोतरी के बाद अब आज गुरुवार (05 फरवरी) को कीमतों में मंदी देखने को मिली है।

आज गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक झटके में चांदी जहां करीब 25000 रुपए प्रति किलो टूटी है तो सोने के भाव भी प्रति दस ग्राम 1800 रुपए सस्ता हुआ है।

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन यानी 4 फरवरी को तेज उछाल आया था। चांदी करीब 2.98 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार चांदी की कीमत 14,300 रुपये उछलकर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 7,400 रुपये चढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। एक दिन पहले इसका बंद भाव 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दोनों धातुओं में यह उछाल टैक्स सहित कीमतों में दर्ज किया गया।

आज बाजार खुलते ही चांदी फिर लुढ़क गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी के लिए चांदी आज 8.75% गिरकर यानी 23,519 रुपये घटकर 24,5331 रुपये किलो हो गई। बुधवार को चांदी की कीमतों में मजबूती देखी गई थी। चांदी 1699 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 270549 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। सोमवार को MCX पर चांदी 2,36,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। गौरतलब है कि शुक्रवार से सोमवार के बीच चांदी की कीमतों में करीब 41 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे प्रति किलोग्राम 1,63,632 रुपये की कमी आई थी। यह गिरावट 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद देखी गई थी। उधर ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार शाम तक दिल्ली में चांदी के दाम 14,300 रुपये तेजी के साथ बढ़कर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गए। पिछले सत्र में चांदी 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक चांदी बढ़कर 2,76,538 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में चांदी 14,300 रुपये या 5.03 प्रतिशत बढ़कर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछली सेशन में सफेद धातु 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट चांदी 4.28 डॉलर, या 5.03 प्रतिशत बढ़कर 89.35 डॉलर प्रति औंस हो गई।

वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के अनुसार, मार्च डिलिवरी वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 16,853 रुपये, यानी 6.29 प्रतिशत बढ़कर 2,84,868 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी मंगलवार को लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद 31,754 रुपये, यानी 13.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,68,015 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

 

बीते कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो बीते 29 जनवरी को ही चांदी की कीमत 4,20,048 रुपये प्रति किलो पर पहुंची थी और वहां से चार दिन में ही गिरकर 2.25 लाख रुपये के आसपास आ गई थी. वहीं सोना भी 1.93 लाख रुपये के पार पहुंचने के बाद फिर गिरकर 1.37 लाख रुपये के करीब आ गया था. इस स्तर तक टूटने के बाद यहां से बीते दो दिन में ही Gold Rate करीब 24,000 रुपये चढ़ चुका है, तो वहीं चांदी करीब 60,000 रुपये के आसपास महंगी हो चुकी है।

बुधवार को भी सोना-चांदी की कीमतों में तगड़ी तेजी आई है. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को 1 Kg Silver Price 2,68,015 रुपये पर बंद हुआ था और बुधवार को ये 2,84,094 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. सोना भी मंगलवार को 1,53,809 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,60,755 रुपये पर पहुंच गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}