
मीसाबंदी स्व.माँगीलाल जी परमार की स्मृति में शूटिंगबाल (व्हालीबाल) डे-नाईट प्रतियोगिता का शुभारंभ
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मानगर के विद्यार्थी क्लब ताल के तत्वावधान में अखिल भारतीय वॉलीबॉल डे-नाइट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भा.ज.पा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश परमार,नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश परमार, अंशुल बैरागी, बंटी ऊंटवाल, भाटी (जिला अध्यक्ष शूटिंग बाल), दिनेश कोठारी, नंदराज जैन, दिलीप सिंह डोडिया आदि ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



