मंदसौरमंदसौर जिला
उज्जैन में मंदसौर के निशानेबाजों का दबदबा: अंतर-क्लब शूटिंग प्रतियोगिता में जीते 9 पदक

उज्जैन में मंदसौर के निशानेबाजों का दबदबा: अंतर-क्लब शूटिंग प्रतियोगिता में जीते 9 पदक
मंदसौर। उज्जैन में 30 और 31 जनवरी को संपन्न हुई तृतीय अंतर-क्लब राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में मंदसौर के खिलाड़ियों ने अपनी अचूक निशानेबाजी का लोहा मनवाया है। इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में नियुद्ध एयरगन शूटिंग एवं आर्चरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मंदसौर के 9 होनहार निशानेबाजों ने विभिन्न आयु वर्ग में पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है।
प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग के कई प्रतिष्ठित क्लबों और एसोसिएशनों ने भाग लिया था। कड़े संघर्ष के बीच मंदसौर के खिलाड़ियों ने शानदार एकाग्रता दिखाते हुए कुल 4 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में लखन सेन, अर्पण भंडारी, सान्वी कालरा एवं विशाल धनगर ने स्वर्ण पदक जीता वहीं डिना हरतलिया, यशवर्धन चौहान, हिमाद्री सोनी एवं अर्पित सुथार ने रजत पदक व वर्षा सेन ने कांस्य पदक जीता।
खिलाड़ियों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर वर्ल्ड नियुद्ध फेडरेशन के संस्थापक डॉ. नियुद्धाचार्य श्री नरेन्द्र श्रीवास्तव, नियुद्ध एयरगन एवं आर्चरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन मंदसौर के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र अग्रवाल, एवं जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी श्री विजेंद्र देवड़ा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।
साथ ही, वर्ल्ड नियुद्ध फेडरेशन के वरिष्ठ प्रशिक्षकगण एवं एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक (कोच) नियुद्ध गुरू प्रवीण भंडारी, नियुद्ध गुरू अजय सिंह चौहान सहित प्रशिक्षक सन्नी घोडेला, आदित्य सुरा, मनीष रैकवार, नयनसी गंगवाल, अभिरूची भंडारी, वंशिका श्रीवास्तव एवं हर्षिता सिसोदिया तथा एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



