धानखेड़ी में ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समितियों कि एक दिवसीय अभिसरण एवं जुड़ाव कार्यशाला संपन्न

धानखेड़ी में ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समितियों कि एक दिवसीय अभिसरण एवं जुड़ाव कार्यशाला संपन्न
कयामपुर।मध्य प्रदेश जल निगम की परियोजना गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना एक के तहत सीतामऊ विकासखंड के ग्राम पंचायत धानखेड़ी में ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समितियों का एक दिवसीय अभिसरण एवं जुड़ाव (convergenve & Linkage Development) प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन वर्ल्ड वाइड वेलफेयर रिसर्च फाऊंडेशन , ISA सीतामऊ के तत्वाधान में किया गया।कार्यशाला में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत धानखेड़ी के सरपंच श्री नारायण सिंह, एवं सभी समिति अध्यक्ष , सरपंच , सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा , सहयोगिनी एवं VWSC सदस्यों के द्वारा सरस्वती पूजन माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
ISA परियोजना प्रबंधक संतोष शर्मा द्वारा सभी का स्वागत अभिवादन किया गया।संस्था के प्रशिक्षक श्री विपिन कौशिक, के द्वारा अभिसरण एवं जुड़ाव विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।
20 ग्राम के सचिव , सरपंच, vwsc अध्यक्ष, आशा ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,VWSC सदस्यों ने भाग लिया एवं ISA – सीतामऊ से परियोजना प्रबंधक संतोष शर्मा , एवं सम्मिलित ग्रामों के कम्युनिटी मोबिलाइजर उपस्थित रहे, SQC से AE – माजिद मंसूरी , राहुल राठौर , उपस्थित रहे।
रिसोर्स पर्सन श्री विपिन कौशिक द्वारा आगामी समय में परियोजना के संचालन संधारण एवं संरक्षण ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के योगदान को परिभाषित किया गया, एवं योजना के संचालन हेतु उचित सुझाव दिए गए।



