पाटीदार समाज के जिलाध्यक्ष अरुण पाटीदार बोलिया का हृदय गति रुकने से निधन, क्षेत्र में शोक कि लहर

पाटीदार समाज के जिलाध्यक्ष अरुण पाटीदार बोलिया का हृदय गति रुकने से निधन, क्षेत्र में शोक कि लहर
गरोठ। मंदसौर जिले के पाटीदार समाज के जिला अध्यक्ष अरुण मनीष पाटीदार (42) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे बोलिया (गरोठ )निवासी थे। यह घटना सोमवार दोपहर की है।
जानकारी के अनुसार, पाटीदार सोमवार को बोलिया ग्राम पंचायत और स्कूल में झंडा वंदन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें इलाज के लिए भवानी मंडी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
अरुण मनीष पाटीदार पाटीदार समाज संगठन गरोठ के प्रमुख पदाधिकारी थे। वे जनपद सदस्य प्रतिनिधि के रूप में भी सक्रिय थे। समाज की विभिन्न गतिविधियों, बैठकों और सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी नियमित भागीदारी रहती थी।
हाल ही में उन्होंने माता दुधाखेड़ी मंदिर में धर्मशाला से जुड़ी चर्चाओं और अन्य सामाजिक बैठकों की अध्यक्षता की थी। स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसरों पर भी वे बोलिया में तिरंगा यात्रा और सम्मान कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल होते थे।
उनके निधन की खबर से पाटीदार समाज और गरोठ-बोलिया क्षेत्र में शोक व्याप्त है। समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनके असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया।



