सुवासरामंदसौर जिला

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान बसई सेक्टर 4 के प्रतापपुरा में संपन्न

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान बसई सेक्टर 4 के प्रतापपुरा में संपन्न

पंकज बैरागी रिपोर्टर

सुवासरा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित 12 जनवरी से 26 जनवरी तक ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का जिला, विकासखंड, पंचायत व सेक्टर स्तरीय अभियान द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करना होता है।

जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी व ब्लॉक समन्वयक नारायण सिंह निनामा द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वंचित समूहों को शासन की विभिन्न योजनाओं पहुंचाने के लिए युवा उत्सव के रूप में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान 12 जनवरी से 26 जनवरी तक अभियान चलाया जा रहा है,जिसको लेकर बसई सेक्टर की सेक्टर स्तरीय नवांकुर जय श्री सामाजिक संस्था ने सेक्टर के अजयपुर, प्रतापपुरा, देवरिया विजय, बर्डिया गुर्जर व ढाबला महेश सभी 5 गांवों का प्रतापपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूली बच्चों व ग्रामीणों द्वारा चेयर रेस,दौड़ व जन अभियान परिषद द्वारा की जाने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे में परामर्शदाता सत्यनारायण प्रजापत द्वारा बताई गई।

जिसमें मंडल अध्यक्ष जुझार सिंह गुर्जर, महामंत्री प्रतिनिधि दिनेश सूर्यवंशी, सरपंच जितेंद्र कुमार पाटीदार,बर्डिया गुर्जर से प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह गुर्जर, प्रतापपुरा के गजेंद्र पाटीदार ,देवरिया विजय के मांगीलाल बामनिया, अजयपुर के बालाराम मेहर, कैलाश सुखलिया, समरथ पाटीदार, ओमप्रकाश मोड़, जयसिंह पटेल तरावली, ईश्वर पाटीदार,विशाल मुजावदिया, मदन तेजू  नैनसिंह कछावा व अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विभिन्न खेलों का सफल आयोजन किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष जुझार सिंह गुर्जर ने बताया कि भारत को विकसित बनाने का रास्ता गांव से होकर गुजरता है ग्रामीण विकास से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा गांव के लोगों के जीवन स्तर में सुधार जब तक नहीं होता है तब तक देश का समग्र विकास नहीं हो सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}