श्री उदयसिंह पंवार एवं श्री रूपसिंह पंवार ने मंदिर के जिर्णोद्धार में सहभागिता करते हुए 02 लाख रुपए से अधिक राशि का सहयोग प्रदान किया

श्री उदयसिंह पंवार एवं श्री रूपसिंह पंवार ने मंदिर के जिर्णोद्धार में सहभागिता करते हुए 02 लाख रुपए से अधिक राशि का सहयोग प्रदान किया
शामगढ़। जगत जननी मां महिषासुर मर्दिनी देवी के भव्य मंदिर निर्माण का दानदाता भक्तों के अथक सहयोग से किया जा रहा है। मां का यह द्वार सुंदर मनोहम बनें इसको लेकर समिति के कार्यकर्ता निरंतर लगे हुए हैं। वही दानदाताओं भक्तों का लगातार सहयोग प्राप्त हो रहा है इसी क्रम में शामगढ़ गांव राजपूत समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रावले ठाकुर उदयसिंह पंवार,रूपसिंह पंवार ठिकाना शामगढ़ गांव एवं परिवार द्वारा जगत जननी मां महिषासुर मर्दिनी देवी के मंदिर नव निर्माण हेतु मंदिर निर्माण समिति को 2,01000 दो लाख एक हजार रुपए का समर्पण भेंट किया।
विदित है कि आदरणीय रावले सा ठाकुर उदयसिंहजी पवार मां महिषासुर मर्दिनी देवी प्रबंध समिति के संस्थापक सदस्य रहे एवं सर्वप्रथम कांच के मंदिर के निर्माण में आपने मंदिर समिति के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंदिर समिति ने आपका आभार व्यक्त किया माता रानी आपके भंडार सदैव भरे रखे स्वस्थ रहें प्रसन्न रहे।
इस अवसर पर मंदिर समिति की और से चुन्नी दीदी चौहान सतीश खुराना सोनू भाई पुर्सवानी बलवंतसिंह पंवार मुकेश दानगढ़ लालू भाई फरक्या पवनजी संजय बत्रा उपस्थित रहे।



