नीमच

सुभाष जयंती पर निकाली विद्यार्थियों की ऐतिहासिक रैली , बसंत पंचमी मनाई,खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुरू

सुभाष जयंती पर निकाली विद्यार्थियों की ऐतिहासिक रैली

बसंत पंचमी मनाई,खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुरू

पालसोडा – रैतम शिक्षण समिति पालसोड़ा द्वारा संचालित शारदा विद्या मंदिर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर दिनांक23 जनवरी 2026 शुक्रवार सुबह 8:00 बजे विद्यालय परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पण एव दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।विशेष अतिथि शंकर दास बैरागी,संस्था अध्यक्ष कन्हैया लाल पाटीदार उपस्थित थे अतिथियों द्वारा ( रैली )को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।इसके पश्चात विद्यालय से रैली निकाली जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं अनुशासन बद्धपंक्तियों में शामिल हुए रैली गांव के मुख्य मार्ग बस स्टैंड,जैन मंदिर,चारभुजा मंदिर,बड़ा मंदिर होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची ।जहां पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया । रैली का सबसे आकर्षक दृश्य रथ में सवार भारत माता,सुभाष चंद्र बोस,झांसी की रानी लक्ष्मी बाई,चंद्रशेखर आजाद,रहे वीरता साहस और स्वाभिमान का संदेश दे रहे थे। रैली के दौरान विद्यार्थियों के अनुशासन उत्साह और समर्पण के साथ राष्ट्र प्रेम का जीवंत परिचय दिया। घोष दल की लय बद्ध ध्वनि के साथ वदे मातरम, देशकी रक्षा कोन करेगा, हम करेंगे, भारत माता की जय जैसी गगनभेदी नारो से गाव का वातावरण राष्ट्रभक्ती से ओत प्रोत हो गया । इस अवसर पर त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हुआ जिसमें संस्था के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र पाटीदार,सचिव रामेश्वर पाटीदार एव विद्यालय परिवार के सदस्य, अभिभावक,एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}